फरीदाबाद गार्डन एसोसिएशन वालो की समस्यों को लेकर चण्डीगढ में प्रदूषण विभाग के अधिकारियों से मिले विधायक नीरज शर्मा।
फरीदाबाद गार्डन एसोसिएशन वालो की समस्यों को लेकर चण्डीगढ में प्रदूषण विभाग के अधिकारियों से मिले विधायक नीरज शर्मा।
सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद
एनआईटी विधायक श्री नीरज शर्मा नेे आज दिनंाक 10 अक्टूबर 2023 को फरीदाबाद गार्डन एसोसिएशन के पद अधिकारियों के साथ चण्डीगढ में प्रदूषण विभाग के चैयरमेन से मुलाकत की। एनआईटी विधायक श्री नीरज शर्मा का कहना था कि कुछ समय से प्रदूषण विभाग के द्धारा बैकेंट हाल वाले, गार्डन वालो को सील करने के आदेश दे रखे है और इनके मीटर एंव पानी के कनैक्शन काटे जा चुके है और बाकियों के काट रहे है। जिसके कारण बैकेंट हाल, गार्डन वालो को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है क्योकि अभी शादियों का समय आने वाला है और सबने एडवांस में बुकिंग ले रखी है लेकिन प्रदूषण विभाग की सख्ती के कारण सभी बैकेंट हाल एंव गार्डन वालो की हालत काफी खराब हुई पडी है और उपभोक्ता अपने पैसे वापिस मांग रहे है।
विधायक नीरज शर्मा का कहना था कि सरकार की इन बैकेंट हाल एंव गार्डन वालो के लिए कोई स्पष्ट नीति तो है नही। आज चैयरमैन प्रदूषण विभाग श्री पी. राधवेन्द्र राव से मुलाकात की और उनको कहा है कि इनके लिए एक सुगम नीति बनाई जाए जिससे की यह सब असानी से अपना रजिस्ट्रैशन करवा सके। इस मौके पर विधायक नीरज शर्मा के साथ फरीदाबाद गार्डन एसोसियेशन के प्रधान श्री त्रषि चौधरी, अदलखा टैट, राहुल, राजू गौतम, राजेश, बब्लू, अक्शय, अफसर अली आदि सदस्य उपस्थित रहे।
