बाल दिवस-2023 उत्सव के उपलक्ष में आयोजित होंगी बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं : डीसी विक्रम सिंह
बाल दिवस-2023 उत्सव के उपलक्ष में आयोजित होंगी बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं : डीसी विक्रम सिंह
कहा, 16 से 20 अक्टूबर तक:- प्रतियोगिताओं में एकल नृत्य, समूह नृत्य, एकल गान, देशभक्ति समूह गान, स्केचिंग, क्ले मॉडलिंग, कार्ड मेकिंग, प्रश्नोतरी व अन्य कई प्रतियोगिताएं होंगी शामिल
सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद, 09 अक्टूबर
डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के दिशा-निर्देश पर बाल दिवस- 2023 उत्सव के उपलक्ष में बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। वर्ष बाल दिवस –2023 उत्सव के उपलक्ष में 16 अक्टूबर 2023 से 20 अक्टूबर 2023 तक बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिताओं में से एकल नृत्य, समूह नृत्य, एकल गान, देशभक्ति समूह गान व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जिला स्तर पर प्रथम और दूसरे स्थान पर आने वाली टीमें मंडल स्तर पर भाग लेगी।वहीं अन्य प्रतियोगिताओं में प्रथम और दुसरे स्थान पर आने वाली टीमें राज्य स्तर पर भाग लेगी।
प्रतियोगिताओं को चार समूह में किया विभाजित:-
डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार 16 अक्टूबर 2023 से 20 अक्टूबर 2023 तक प्रतियोगिताओं को चार समूह में विभाजित किया गया है। जिनका विवरण इस प्रकार है।
प्रथम समूह/ 1″ group -पांचवी कक्षा तक, द्वितीय समूह/ 2nd group- छठी से आठवीं कक्षा तक, तृतीय समूह /3rd group- नौवीं से दसवीं कक्षा तक और चतुर्थ समूह/ 4th group ग्यारहवीं से बारहवीं कक्षा तक बनाए गए हैं।
जिला स्तर पर सभी विजेता बच्चों को 14 नवम्बर 2023 बाल दिवस 2023 पर पुरस्कृत किया जाएगा।
प्रतियोगिताओं के लिए निर्देश:-
डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं के लिए निर्देश निम्न प्रकार है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चे को स्कूल/ संस्था के प्रमुख द्वारा प्रमाणित उम्र और कक्षा के साथ पंजीकरण फॉर्म लाना होगा, जो कि भागीदारी के लिए अनिवार्य है। हर प्रतिभागी को उपरलिखित आयु वर्ग /समूह को ध्यान में रखते हुए ही प्रतियोगिताओं में भाग लेना है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चे को गतिविधियों के लिए अपनी सामग्री लायेंगे। सभी प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल का निर्णय, अंतिम निर्णय होगा। समूह नृत्य और एकल नृत्य में भाग लेने वाला बच्चा कैसेट/ वाद्य यंत्रों/ संगीतकारों का उपयोग कर सकता है। कोई अशिष्ट (vulgar) गाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रतियोगिताओं में भोजन सामग्री जैसे दाल, आटा व गेहूं का प्रयोग वर्जित है।
जानकारी के लिए यहां करें सम्पर्क:-
डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि अधिक जानकारी के लिए यदि कोई हो तो जिला बाल कल्याण अधिकारी के मो० नं० 7982590210 एवं कार्यक्रम अधिकारी, बाल भवन मो० नं० 9717846669 से संपर्क करे।
फाइल फोटो : डीसी विक्रम सिंह।
