सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद
रोटरी क्लब फरीदाबाद हेरिटेज द्वारा एक अपाहिज व्यक्ति को मोटर चलित साइकिल भेंट की। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब प्रधान संदीप गोयल ने की व मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट चेयर एडमिन रोo डॉक्टर अंजलि जैन व विशिष्ट अतिथि जोन 21 के असिस्टेंट गवर्नर योगेश गुप्ता विशेष रूप से मौजूद थे। यह अपंग व्यक्ति गुलशन जिन्होंने एक दुर्घटना में अपने दोनों पैर और एक हाथों को खो दिया था। जब क्लब के सदस्यों ने गुलशन से संपर्क किया और आजीविका कमाने के लिए हमसे कहा और मोटर चलित साइकिल की मांग रखी। क्लब के सदस्य संजय बंसल, सर्वोदय हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर राकेश गुप्ता,आर आर गर्ग, दीपक टांटिया, मनोज गुप्ता व क्लब के प्रधान संदीप गोयल ने अपने विशेष योगदान दिया। गुलशन ने अपनी भाव भीनी आंखों से सबका धन्यवाद किया। इस अवसर पर क्लब की महिलाए भी विशेष रूप से मौजूद रही।
