नेहरू कॉलेज की एनएसएस टीम राज्य स्तर पर सम्मानित।
सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद

उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा की तरफ़ से रविवार को हिसार की चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्यतिथि केृ रूप में श्री आनंद मोहन शरण आईएएस व अतिरिक्त मुख्य सचिव उच्चतर शिक्षा विभाग व विशिष्ट अतिथि श्रीमति मीनाक्षी राज ने शिरकत की। फ़रीदाबाद से तीन कॉलेज के एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर को वर्ष 2022-2023 में किए गए कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इनमें नेहरू कॉलेज से डॉ दुर्गेश शर्मा, तिगांव गवर्नमेंट कॉलेज से डॉ बलराम आर्य व गवर्नमेंट खेड़ी गुजरान कॉलेज से डॉ राकेश को सम्मानित किया गया। एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ दुर्गेश ने बताया कि एनएसएस वॉलंटियर्स आपने अंदर स्वयं को जीने के साथ साथ समाज की सेवा करने को आगे आते है और हर कदम पर लोगो की मद्दत करते है।
