नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन “दिल्ली मंडल” के द्वारा यूनियन कार्यालय में “टिकट चेकिंग स्टाफ कॉन्फ्रेंस” का हुआ आयोजन
नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन “दिल्ली मंडल” के द्वारा यूनियन कार्यालय में “टिकट चेकिंग स्टाफ कॉन्फ्रेंस” का हुआ आयोजन

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद
*रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ की समस्याओं को PCCM श्री “संजय जैन” के समक्ष AIRF/NRMU के महामंत्री श्री “शिवगोपाल मिश्रा” जी ने रखने का काम किया उन्होंने चेकिंग स्टाफ को सुरक्षा व स्वतन्त्रता देने ,TA-NDA की कटौती पर रोक लगाने, तथा समय से भुगतान करने के लिए, टी.टी. रेस्ट हाउसों में उच्चस्तरीय सुविधाये दिलाने , कोच एलाटमेंट व अर्निंग टॉरगेट पर उत्पीड़न रोकने, तथा बिना टिकट असामाजिक तत्वों द्वारा दुर्व्यवहार करने जैसे तमाम मुद्दों पर बात की उन्होंने कहा कि चेकिंग स्टाफ की समस्याओं के समाधान व स्वाभिमान* के लिए *नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन हमेशा सजग व संघर्षरत है।*
*एन.आर.एम.यू. अध्यक्ष श्री “एस.के. त्यागी” जी द्वारा अपने उद्बोधन में प्रशासन को सख्त चेतावनी भरे लहजे में आगाह किया यदि उपरोक्त समस्याओं का निवारण जल्द से जल्द नहीं किया गया तो नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन इसको GM/PNM और रेलवे बोर्ड PNM तक ले जाने का काम करेगी।*
*PCCM महोदय ने अपने वक्तव्य में कहा कि उनकी रेलवे में नौकरी की शुरुआत ACM सियालदह के पद पर हुई थी वह टिकट चेकिंग स्टाफ की समस्याओं को भली भांति जानते हैं, और इसके निवारण के लिए उन्होंने भरपूर रूप से आश्वासन दिया।*
*एन.आर.एम.यू. दिल्ली मण्डल मंत्री श्री अनूप शर्मा द्वारा ज्वलंत समस्याओं को सबके समक्ष जोरदार ढंग से रखा गया।चेकिंग स्टाफ कांफ्रेंस में चेकिंग स्टाफ के साथियों ने भी भारी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर अपनी एकता व संगठन के प्रति समर्पण का संदेश दिया।*
*सहायक मंडल मंत्री “नरेंद्र प्रताप सिंह” एवं दिनेश भारद्वाज शाखा मंत्री नई दिल्ली के नेतृत्व में साथियो ने भारी संख्या में सहभागिता की।*
*सफल कार्यक्रम के लिये एन.आर.एम.यू. दिल्ली मण्डल अध्यक्ष श्री “राजेंद्र भारद्वाज” द्वारा सभी साथियों का आभार प्रकट किया गया।*
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
*टिकट चेकिंग स्टाफ यूनिटी जिंदाबाद*
*एक-एक साथी जिंदाबाद*
*नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन जिंदाबाद*
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
