ब्रांच 21C, फरीदाबाद के संत निरंकारी सत्संग भवन में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन

ब्रांच 21C,फरीदाबाद के संत निरंकारी सत्संग भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद/सितंबर 3, 2023,

मानवमात्र के कल्याणार्थ हेतु, सतगुरु माता su
Sudiksha जी महाराज के पावन आशीर्वाद और उनके दिव्य मार्गदर्शन द्वारा ब्रांच 21C, फरीदाबाद में संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा, संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मिशन के 144 भक्तों द्वारा निस्वार्थ भाव से रक्तदान किया गया l रक्त संग्रहित करने हेतु रेडक्रास वा बी. के. अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम वहां उपस्थित हुई l

इस शिविर का उद्घाटन आदरणीया श्री आर. के. कपूर जी के कर कमलों द्वारा किया गया l उन्होंने रक्तदान शिविर में सम्मिलित हुए सभी रक्त दाताओं को प्रोत्साहित किया और जनकल्याण को समर्पित उनकी निस्वार्थ सेवा और उनके
बहुमूल्य योगदान हेतु भूरी भूरी प्रसंशा की l इस अवसर पर उन्होंने कहा बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की शिक्षाओं को दोहराते हुए रक्त नालियों में नहीं मानव की नाड़ी में बहना चाहिए l
इसके अतिरिक्त मुखी श्री रमेश चावला द्वारा रक्तदान शिविर में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों, रक्तदान करनेवालों, डॉक्टर व उनकी टीम का आभार व्यक्त किया l उन्होंने बताया कि संत निरंकारी मिशन रक्तदान करने में समूचे देश में अग्रणी रहा है l मिशन द्वारा अभी तक 7,810 रक्तदान शिविरों के आयोजन से 12,82,488 यूनिट रक्त एकत्रित किया जा चुका है l
संत निरंकारी मिशन आध्यात्मिक उत्थान के साथ साथ कई समाज़ कल्याण सेवाओं में भी शामिल है, जिसमें मुख्यतः रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, महिला, बाल विकास सशक्तिकरण हेतु सुचारू रूप से चलाई जा रही योजनायें, निशुल्क नेत्र जांच शिविर और प्राकृतिक आपदाओं में जरूरतमंद की सहायता इत्यादि सेवाएँ सम्मिलित है, जिससे समाज का समुचित विकास हो सके।