हरियाणा के जिलों मे होगा सी पी आर प्रशिक्षण।

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद

हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय जी और भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी हरियाणा की वाईस चेयरपर्सन सुषमा गुप्ता व महासचिव डॉक्टर मुकेश अग्रवाल के निर्देशानुसार हरियाणा के जिलों मे सी पी आर प्रशिक्षण दिया जाना है। जिसके लिए 25 जुलाई 20सभी23 को एक जागरूकता वैन को राज्य मुख्यालय से विभिन्न जिलों मे जागरूकता हेतु रवाना किया गया था इसी कड़ी में इस जागरूकता वैन को दिनाँक 29 अगस्त 2023 को विक्रम सिंह ,उपायुक्त प्रधान जिला रेड क्रॉस सोसायटी फरीदाबाद द्वारा लघु सचिवालय फरीदाबाद से झंडी दिखाकर रवाना किया।तदुपरांत इस जागरूकता वैन द्वारा सुषमा गुप्ता चेयरपर्सन, हरियाणा रैड क्रॉस सोसाइटी चंडीगढ़ की गरिमामयी उपस्थिति मे डॉ दुर्गेश के सहयोग से डॉक्यूमेंट्री और लाइव डेमो के माध्यम से राजकीय नेहरू महाविद्यालय फरीदाबाद और के एल मेहता दयानंद महिला महाविद्यालय फरीदाबाद में छात्र -छात्राओं के अलावा स्टाफ को भी सी पी आर का प्रशिक्षण दिया । जागरूकता वैन के माध्यम से फरीदाबाद ज़िले के भिन्न गाँवो तिगांव, बदरोला ,कौराली, अरूआ, चांदपुर, शाहजहांपुर ,मोटूका, फजुपुर ,मोहना,हीरापुर ,पनहेडा कला ,पनहेडा खुर्द, नारियला, हीरापुर मे जागरूकता अभियान के तहत जिला रेड क्रॉस के कुशल प्रवक्ताओं द्वारा सीपीआर ट्रेंनिंग दी गई। जिला सचिव विजेंद्र सौरोत ने बताया कि इस जागरूकता वैन के माध्यम से विक्रम सिंह उपायुक्त एवं अध्यक्ष ज़िला रैड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के निर्देशानुसार 29 अगस्त 2023 से 31 अगस्त 2023 तक ज़िले के विभिन्न जगहों पर जनसाधारण को सीपीआर का प्रशिक्षण देकर जागरूक किया जाएगा इसी कड़ी मे आज 30 अगस्त 2023 को फरीदाबाद शहर विभिन्न क्षेत्रों मे जिनमे बल्लभगढ़ बस अड्डा, अम्बेडकर चौक बल्लभगढ़ , पुराना फरीदाबाद ,सेक्टर 10, सेक्टर 15 , सेक्टर 16 मार्किट, एन आई टी नम्बर 1 मार्किट के अलावा अलग अलग जगहों पर कुशल प्राथमिक चिकित्सा प्रवक्ता दर्शन भाटिया, मीनू कौशल, जितेंद्र कौशिक, प्रेम चंद गौड़,कृष्ण कुमार अंजली जेम्स,अरविंद कुमार ,धर्मेन्द्र के अलावा स्वयंसेवको द्वारा लाइव डेमो और डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से जन मानस को सी पी आर की महत्ता बताते हुए जागरूक किया। जिला प्रशिक्षण अधिकारी पुरुषोत्तम सैनी ने बताया कि सभी प्रवक्ता मोबाइल वन के साथ जाकर के अचानक आए दिल के दौरे के बारे में बताएंगे वही सीपीआर के माध्यम से कैसे उनको जीवन दान दिया जा सके उसके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दे रहे है तथा जनजागरण अभियान के साकारात्मक नतीजे आने की पूरी उम्मीद है ।