सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद

भारत विकास परिषद सोशल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र में आज दिनाँक 20.08.2023 को निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ब्लडशुगर, ब्लडप्रैशर और स्वास्थ्य की निशुल्क जाँच की गयी।
इस निःशुल्क शिविर में 323 लोगों को लाभ मिला, इन लोगों को ट्रस्ट द्वारा बहुत ही कम दरों पे स्वास्थ्य सेवाएं जैसे- सीटी स्कैन, ईसीजी, इको, टीएमटी, एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड आदि प्रदान की गयी।
इस कैंप में 3 मरीजों को आँखों के ऑप्रेशन के लिए चुना गया, इन सभी का ऑप्रेशन आने वाले कुछ दिनों में निशुल्क किया जायेगा।
यह कैंप विशेष रूप से फरीदाबाद टूल एण्ड हार्डवेयर मर्चेन्ट एसोसियेशन के अध्यक्ष भोला नाथ मिश्रा, शैलेश मुद्रा (सचिव) और उनकी टीम, फरीदाबाद इलेक्ट्रिकल ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डी.सी. शर्मा, हरपाल सिंह (सचिव) और उनकी टीम, आर-डब्लू-ए, सेक्टर 9 के प्रधान रणबीर सिंह और उनकी टीम के द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। भारत विकास परिषद फरीदाबाद के कार्यकर्ताओं ने कैंप आयोजन में भरपूर योगदान दिया |
डॉ सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र से राज कुमार अग्रवाल (प्रोजेक्ट चेयरमैन), मनोज टांटिया (अध्यक्ष), अशोक गोयल (सचिव), राकेश गुप्ता, अरुण सर्राफ, पवन अग्रवाल, समीर शर्मा, विष्णु अग्रवाल, विनय गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, डॉ रमेश अग्रवाल (मेडिकल डारेक्टर), डॉ सिद्धार्थ आर्य, डॉ अनु अग्रवाल, डॉ जे पी गुप्ता, डॉ नितीश विरमानी, डॉ आशीष अमर, डॉ अनिल सभानी, डॉ मोहिनी शर्मा, डॉ गुरमीत सिंह, डॉ सुमंत गुप्ता, डॉ कमल गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोगों ने शिरकत की |
