बच्चों में देश प्रेम व पर्यावरण संरक्षण की भावना हो विकसित : नरेंद्र गुप्ता

रोटरी क्लब एनआईटी ने सैंकड़ों बच्चों के साथ निकाली तिरंगा रैली

बच्चों में देश प्रेम व पर्यावरण संरक्षण की भावना हो विकसित : नरेंद्र गुप्ता
रोटरी क्लब एनआईटी ने सैंकड़ों बच्चों के साथ निकाली तिरंगा रैली

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद,17 अगस्त

फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि बच्चों देश के कर्णधार हैं तथा उन पर देश का भविष्य निर्भर करता है इसलिए बच्चों में देश प्रेम व पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित होनी आवश्यक है। विधायक नरेंद्र गुप्ता रोटरी क्लब एनआईटी द्वारा निकाली जा रही विशाल तिरंगा यात्रा के बाद पौधारोपण करते हुए लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने रोटरी क्लब एनआईटी के प्रधान वीरेंद्र मेहता व रोटरी ट्यूलिप की प्रधान डा. करुणापाल गुप्ता द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की। इस अवसर पर धीरज भूटानी, भाजपा अजरौंदा मंडल अध्यक्ष कुलदीप साहनी, सुधीर आर्य, प्रेम पसरीचा, राजन गेरा, नवीन पसरीचा, मनोहर पुनयानी, वीरेंद्र चक्रवर्ती, नीरज चावला, जेएस कलसी, बिपन मेंहदीरत्ता, उदय मेहता, प्रमोद मित्तल, माधवी, आशा शर्मा, पल्लवी सिंघल, नरेश शर्मा, आनंद मेहता, अनिल अरोड़ा, निधि अग्रवाल, करुणालपाल गुप्ता सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे। इस मौके पर विधायक नरेंद्र गुप्ता ने क्लब के सदस्यों के साथ कल्प वृक्ष का पौधा लगाया। सैक्टर-15 कम्युनिटी सेंटर से तिरंगा रैेली को गणमान्यजनों ने रवाना किया जिसमें सैक्टर-8 सिही, सैक्टर-15 व साईं धाम स्कूल के सैंकड़ों बच्चे भारत मां व वंदे मातरम के जयकारे लगाते हुए रोटरी चौक पहुंचे जहां विधायक नरेंद्र गुप्ता ने बच्चों के साथ देश का जयगान किया और बच्चों को पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की उपलब्धियों को अवगत कराया और कहा कि हमें अपने देश पर गर्व है जिसका डंका विदेशों में भी बज रहा है। इस मौके पर क्लब के प्रधान रोटेरियन वीरेंद्र मेहता ने कहा कि डीजी जितेंद्र गुप्ता व दीप्ता गुप्ता के नेतृत्व में तिरंगा के सम्मान में आज रैली का आयोजन किया गया। उन्होंने विधायक नरेंद्र गुप्ता का प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त किया।
कैप्शन : रोटरी क्लब एनआईटी द्वारा तिरंगा रैली के दौरान पौधारोपण करते विधायक नरेंद्र गुप्ता साथ में क्लब के प्रधान वीरेंद्र मेहता, करुणालपाल, निधि अग्रवाल, कुलदीप साहनी व अन्य गणमान्यजन।