एक दीया शहीद हुए पूर्वजों के नाम : सतेन्द्र दुगल
रिफूज़ी कानून बनाने के बिना विभीषिका दिवस हमारे शहीद पूर्वजों को अधूरी श्रद्वांजलि
रिफूज़ी कानून बनाने के बिना विभीषिका दिवस हमारे शहीद पूर्वजों को अधूरी श्रद्वांजलि
सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद।
पंजाबी समाज सेवी हरीश चन्द्र आज़ाद ने बताया कि अखिल भारतीय पंजाबी फैडरेशन द्वारा 14 अगस्त शाम 5 बजे टाऊन पार्क में लगे बडें झंडे के नीचे एक दीया शहीद हुए पूर्वजों के नाम कायक्रम सतेन्द्र दुगल की अध्यक्षता में किया। जिसमें फरीदाबाद की कई संस्थायें जैसे हरियाणा पंजाबी संस्कृति संघ, पंजाबी फेडरेशन फरीदाबाद, सैनिक व अर्धसैनिक बल कल्याण ट्रस्ट, बेटी बचाओ अभियान, फोकस ग्रेटर फरीदाबाद व फरीदाबाद फांउडेशन, प्रक्रुथी ट्रस्ट तथा खत्री अरोड़ा विकास मंच फरीदाबाद सहयोगी ने सहयोग दिया।
हरियाणा पंजाबी संस्कृति संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरीश चन्द्र आज़ाद ने बताया कि हमारे एक आवाहन पर देश में हजारों लोगों ने अपने घरों में एक एक दीया जलाकर सेल्फी भेजकर अपने पूर्वजों को श्रद्वांजलि दी। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने हिन्दुत्व की रक्षा के लिये अपना सब कुछ कुर्बान किया लेकिन कुछ सिरफिरे लोग अब भी हमें रिफूजी और पाकिस्तानी कहते हैं इसलिये बिना रिफूजी कानून पास किये यह श्रद्वांजलि अधूरी है क्योंकि इन रिफूज़ी और पाकिस्तानी शब्दों के तीरों से हमारे शहीद पूवजों की आत्मा दुखती है।
पंजाबी फैडरेशन फरीदाबाद के अध्यक्ष वासुदेव अरोड़ा ने कहा कि आज इतनी सारी संस्थाओं ने इस दिवस को एकसाथ मनाया और अगले वर्ष यही कार्यक्रम बहुत ही बड़े आयोजन के साथ किया जायेगा। सैनिक व अर्धसैनिक बल कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष विंग कमांडर सतेन्द्र दुगल ने कहा कि एक दिया शहीद पूर्वजों के नाम प्रत्येक वर्ष हम लोग सामूहिक और अपने घरों में परिवार के साथ मनायेगें। बेटी बचाओ अभियान की चेयरमैन जगजीत कौर ने कहा कि इसी तरह श्राद्व माह में अपने पूर्वजों का श्राद्व भी करेगें।
इस मौके पर शीतल लूथरा, रमा सरना, प्रेम पसरीजा, मंगल अरोड़ा, मोहन लाल अरोड़ा, संजय भाटिया,डी आर नरूला, अनिल अरोड़ा, संजीव शर्मा, किरन शर्मा, सुनील गुलाटी, सुरेन्द्र जगा, विनोद मंगू, मोनिक आज़ाद, सुषमिता, सुधा यादव, सतेन्द्र छाबड़ा, परवीन अरोड़ा, जगदीश वर्मा, खटर साहब, ए बावा, निर्मल कौर, अरूण आहूजा, राकेश मोंगा और विनोद भाटी नम अपने विचार रखे।
