*मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद द्वारा जिला फरीदाबाद में चाईनीज मांझा पर की कार्यवाही *
सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद
दिनांक 10.08.2023 को मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद को गुप्त सूचना के आधार पर पुरानी चुंगी, ओल्ड फरीदाबाद तथा बल्लभगढ़ और सीही गांव के पास स्थानीय मार्केट में प्रतिबंधित चाइनीज मांजा पकड़ने का अभियान चलाया गया। एक टीम में श्री जगदीश निरीक्षक, मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद व ASI प्रवीन कुमार थाना ओल्ड फरीदाबाद के ओल्ड फरीदाबाद की स्थानीय मार्किट में बंटी बुक सेंटर व बिट्टू बुक डिपो का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपरोक्त दोनो दुकानों में चाईनीज मांझा नही मिला लेकिन जन दुकानों में प्लास्टिक की पतंग व मांझा रखा मिला। जिस सम्बंध में नगर निगम फरीदाबाद की टीम को मोका पर बुलाया गया। श्री विशाल भाटी सुपरवाइजर नगर निगम ओल्ड फरीदाबाद कार्यालय ने मौका निरीक्षण उपरांत प्रतिबंधित पॉलीथिन की पतंग आदि रखने पर 3-3 हजार रुपये का जुर्माना करते हुए चालान काटा है, जिसका भुगतान मौका पर ही कराया गया है।
दूसरी टीम में तैनात ASI महेन्द्र सिंह मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद द्वारा निरीक्षण पर ग्रीनबेल्ट मदीना मस्जिद के पास चारपाई पर चाइनीस मांझा रख कर बेचा रहा था। मौका पर 10 रोल छोटे प्रतिबंधित चाइनीस मांझा रखे मिले। इन प्रतिबंधित चाईनीज मांझा को सेक्टर 3 पुलिस चौकी के हवाले किया गया है। जिस सम्बध में स्थानीय पुलिस द्वारा अभियोग अंकित किया गया है।
उसके उपरांत संयुक्त टीम द्वारा शीतला माता मंदिर रोड गांव सीही सेक्टर 8 फरीदाबाद में पतंगों की होलसेल की दुकान का औचक निरीक्षण किया गया। मौका पर चाइनीस मांझा के 8 पैकेट छोटे एक पैकेट बड़ा जिसमें लगभग 900 ग्राम चाइनीस धागा मिला जिसको सेक्टर 8 पुलिस चौकी के हवाले किया गया है जिस बारे भी अलग से अभियोग अंकित करके नियमानुसार कार्यवाही की गई है।
