9वे फरीदाबाद डिस्ट्रिक्ट कराटे चैंपियनशिप मे शिरडी साईं बाबा स्कूल ने जीते 14 मैडल
सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद
ए डी सीनियर सेकंडरी स्कूल के स्पोर्ट्स औरबिट में आयोजित 9वे फरीदाबाद कराटे चैंपियनशिप में शिरडी साईं बाबा स्कूल के छात्रों ने 14 मैडल जीते. गौर तलब है कि शिरडी साईं बाबा स्कूल में गरीब छात्रों को निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है. शिक्षा के साथ यहाँ छात्रों को संगीत, नृत्य व स्पोर्ट्स की ट्रेनिंग भी दी जाती है.
साईं धाम के संस्थापक अध्यक्ष डॉ मोती लाल गुप्ता ने सभी विजयी छात्रों को शुभकामनाये देते हुए कहा कि आज शिरडी साईं बाबा स्कूल के छात्र नये कीर्तिमान स्थापित कर रहे है. यदि इन बच्चो को इसी प्रकार सही मार्गदर्शन मिलता रहे तो ये बच्चे किसी भी प्राइवेट स्कूल के बच्चो से कम नहीं है. स्कूल कि प्रधाचार्या बीनू शर्मा ने बच्चो को शुभकामनाये देते हुए कहा कि हमें अपनों बच्चो पर गर्व है.
प्रतियोगिता में शीतल और टीना ने गोल्ड मैडल जीता, एकता, कशिश, दीपिका, रवि और विशाखा ने सिल्वर मैडल जीता और वंशिका, संस्कार, सिमरन, सलोनी और कविता ने ब्रोँज़ मैडल जीता. इन सभी बच्चो को साईं धाम के कराटे इंचार्ज हरीश ने प्रशिक्षण दिया.
