वृक्षारोपण से कारगिल शहीदों को श्रृद्धांजलि:- सतिंदर दुग्गल,पूर्व सैनिक
सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर टाउन पार्क स्थित युद्ध स्मारक के प्रांगण में वृक्षारोपण कर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. ज़िले के डिप्टी कमिश्नर श्री विक्रम सिंह, आई ए एस , फ़रीदाबाद एयर फ़ोर्स स्टेशन कमांडर ग्रुप कैप्टेन कपिल शर्मा, कमिश्नर पुलिस की ओर से डी सी पी सेंट्रल सुश्री पूजा वशिष्ठ, आई पी एस, अमृता हॉस्पिटल के प्रशासनिक डायरेक्टर स्वामी निजअमृतानंद पूरी, जनरल दत्त, ब्रिगेडियर मुकेश व कई स्वयं सेवी संगठनों जैसे बेटी बचाओ अभियान,प्रुकृत्थी, मिशन जागृति, सूर्या ऑर्थो सेंटर व डी.सी.मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने वृक्षा रोपण में भाग लिया. इस अवसर पर सतिंदर दुग्गल, पूर्व सैनिक, विंग कमांडर ने बताया की उनकी संस्था “सैन्य व अर्धसैनिक बल कल्याण ट्रस्ट” ने पूर्व सैनिकों व शहीदों के परिवारों के कल्याण के लिए कई तरह के काम करने का निर्णय लिया है व युद्ध स्मारक को एक ऐसा स्थान बनाने का संकल्प लिया है जिससे की हरियाणा व विशेषतया फ़रीदाबाद की आगे आने वाली पीढ़ी शहीदों के बलिदान से बहुत कुछ सीखे.
