विधायक नरेंद्र गुप्ता ने शहीदों की याद में किया पौधारोपण

नेहरू कॉलेज में एनएसएस ने किया पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन
सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद
कारगिल विजय दिवस के मौके पर आज नेहरू कॉलेज में फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कॉलेज प्रांगण में शहीदों की याद में पौधारोपण किया। पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस इकाई द्वारा किया गया। एनएसएस हरियाणा इकाई द्वारा विजय कारगिल दिवस सप्ताह मनाया जा रहा है जिसके तहत 2 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस मौके पर स्कूल की प्रिंसीपल डा. रुचिरा खुल्लर ने विधायक नरेंद्र गुप्ता का स्वागत किया। इस अवसर पर अजरौंदा मंडलाध्यक्ष कुलदीप साहनी, निवर्तमान पार्षद छत्रपाल, कमल सौरोत के अलावा डा. सबीना सिंह, अंकित कौशिक, हरवंश, विशाल, विमल, मोनिषा, प्रियंका, कमल कुमार, डा. दुर्गेश शर्मा आदि मौजूद रहे। इस मौके पर संबोधित करते हुए विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि कारगिल विजय दिवस उन बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि का दिन है, जिन्होंने देश की सीमाओं की रक्षा के लिए वीरतापूर्वक लड़ाई लड़ी। आज नेहरू कॉलेज में कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों की याद में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जोकि सराहनीय है। उन्होंने कहा कि ये पौधे पेड़ बनकर शहीदों की शहादत की हमेशा याद दिलाएंगे। कारगिल विजय दिवस हमारे सैनिकों द्वारा किए गए बलिदानों की याद दिलाता है और उनकी वीरता और देशभक्ति का सम्मान करने का दिन है। विधायक नरेंद्र ने कहा कि पहले शहीद परिवारों को शहीदों के शव तक नहीं मिलते थे परंतु सर्वप्रथम माननीय अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व की भाजपा सरकार ने शहीदों को सम्मान देने का काम किया। इससे जवानों और उनके परिजनों का मनोबल बढ़ा। कारगिल युद्ध के शहीदों के शवों को पूरे सम्मान के साथ उनके गांव भेजा गया था। इस मौके पर विधायक नरेंद्र गुप्ता ने संबोधित करते हुए शिक्षकों से कहा कि वे ऐसे छात्र जरूर तैयार करें जो न केवल उनका सम्मान बढ़ाएं बल्कि देश को भी गौरवांवित करें।
कैप्शन 60: नेहरू कॉलेज में एनएसएस द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में पौधा रोपते विधायक नरेंद्र गुप्ता साथ में प्रिंसीपल डा. रुचिरा खुल्लर, अंकित कौशिक, कुलदीप साहनी, छत्रपाल, कमल सौरोत व अन्य गणमान्यजन।
