आई एल आर, जसाना में न्याय की देवी की मूर्ति का किया गया अनावरण
सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद
इंस्टिट्यूट ऑफ़ लॉ एंड रिसर्च, जसाना, फरीदाबाद में ‘न्याय की देवी’ की मूर्ति का अनावरण फरीदाबाद की तिगांव विधान सभा के विधायक श्री राजेश नागर, संस्थान के निदेशक डॉ रवि हांडा, प्राचार्य डॉ गिरीश चंद्र राय द्वारा रिबन काटकर किया गया I इस अवसर पर श्री राव नारायण सिंह (आई आर एस), श्री हरीश भाटी, जिला पार्षद, फरीदाबाद, सरपंच जसाना, अध्यापक गण , कर्मचारी व छात्र-छात्राओं ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई I इस कार्यक्रम के साथ-साथ पौधरोपण का कार्यक्रम भी “सेल्फी विथ प्लांटेशन” के तहत चलाया गया I इस अवसर पर विधायक श्री राजेश नागर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह संस्थान समाज को क़ानूनी शिक्षा के माध्यम से जागरूक कर रहा है व अपनी पहचान बना रहा है I संस्थान के निदेशक डॉ रवि हांडा व प्राचार्य डॉ गिरीश चंद्र राय ने भी उनके शुभ विचारों के लिए उनका धन्यवाद दिया व समाज को क़ानूनी रूप से सुढृण बनाने के लिए अपनी कटिबद्धता व्यक्त की I
