विधायक नरेंद्र गुप्ता ने एफएमडीए के अधिकारियों की ली बैठक बिजली व बागवानी विभाग के अधिकारी भी रहे मौजूद
विधायक नरेंद्र गुप्ता ने एफएमडीए के अधिकारियों की ली बैठक
बिजली व बागवानी विभाग के अधिकारी भी रहे मौजूद
सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद
विधायक नरेंद्र गुप्ता ने आज फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के एफएमडीए द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें जल्द से जल्द पूरा करवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर बिजली विभाग व बागवानी विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस मौके पर विधायक नरेंद्र गुप्ता ने सैक्टर-15,15ए डिवाइडिंग रोड के निर्माण कार्य को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिकारी अन्य विभागों के साथ समन्वय कर बिजली सहित अन्य कामों को सडक़ निर्माण से पहले करवाएं ताकि बनने के बाद सडक़ तोडऩे की नौबत न आए। उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इसके अलावा फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र की अन्य बड़ी सडक़ का निर्माण एफएमडीए के अधीन किया जाए, इसे लेकर अधिकारियों को विधायक नरेंद्र गुप्ता ने निर्देश दिए। साथ ही गुडईयर रोड, मिलन के सामने वाली रोड, सैक्टर-14-15 डिवाइडिंग रोड का जल्द से जल्द वर्क ऑर्डर करवाकर उनका काम दिसंबर से पहले शुरु करवाने के भी विधायक नरेंद्र गुप्ता ने निर्देश दिए। इस मौके पर विधायक नरेंद्र गुप्ता ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में जहां भी हाइटेंशन तारें नीचें लटकी हुई हैं अथवा ट्रांसफार्मर जमीन पर हैं, उन्हें व्यवस्थित किया जाए तथा जहां भी सडक़ निर्माण किया जा रहा है और वहां कोई बिजली की लाइन डाली जानी है तो उसे भी पहले भी डाल दिया जाए। वहीं बागवानी विभाग के अधिकारियों को विधायक नरेंद्र गुप्ता ने आदेश दिए कि जहां भी विभाग द्वारा पौधे लगाए जाने हैं तथा ग्रीन बैल्ट आदि विकसित करनी है, उन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाए। विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि विकास कार्यों को लेकर अधिकारी पूरी तरह से गंभीरता बरतें। यदि कहीं कोई परेशनी आती है तो उनके संज्ञान में लाकर उसका जल्द से जल्द समाधान निकाला जाए।
कैप्शन : विधायक नरेंद्र गुप्ता एफएमडीए, बिजली व बागवानी विभाग के अधिकारियों के साथ फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर बैठक करते हुए।
