पौधे लगाना भी योग क्रिया के समान – पूनम अरोड़ा

पौधे लगाना भी योग क्रिया के सम्मान है- पूनम अरोड़ा

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद।

सैक्टर 29 महिला योगा टीम की योग शिक्षिका पूनम अरोड़ा ने अपनी सहयोगी के साथ सैक्टर 29 शास्त्री पार्क में पौधे लगाये। उन्होंने कहा कि पौधे लगाना भी योग क्रिया का एक हिस्सा है। जैसे योग हमारे शहीर को स्वास्थ्य रखता है उसी तरह पौधों द्वारा मिलने वाली आक्सीजन हमारे शरीर को स्वास्थ्य रखती है। इसलिये जो व्यक्ति अपने स्वास्थ्य के लिये योग से प्यार करता है उस व्यक्ति को पौधे जरूर लगाने चाहियें। उन्होंने आज एक छोटी बिटिया दित्या से भी एक पौधा लगवाया और उस बिटिया की माता को बोला कि इस पौधे को इसी बच्ची से रोज पानी डलवाना है ताकि इस बिटिया को पौधों से लगाव हो जायेगा जिससे प्रेरणा लेकर यह बिटिया हमेशा पौधें लगायेगी।

महिला योग की सदस्य बीना गुप्ता ने कहा कि पौधे लगाने मात्र से हमारा कर्तव्य पूरा नहीं होता। पौधों को लगाने के बाद उनकी वृक्ष बनने तक देखभाल करनी जरूरी है और जब तक हमारे द्वारा लगाया गया पौधा बड़ा नहीं हो जाता तक तक हमारा कर्तव्य खत्म नहीं होता। उन्होंने कहा कि इसलिये हमने आज इस पार्क में पौधे लगाये हैं क्योंकि हम रोज सुबह यहाँ योगा करने आते हैं और इन पौधों की रोज रखवाली करेगें।