कई समसामयिक विषयों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की मुलाकात।

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल का बयान। अरावली इलाके में बनने जा रहे सफारी पार्क के शिलान्यास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वक्त भी मांगा। रेवाड़ी जिले में बनने वाले AIIMS के शिलान्यास के लिए भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निमंत्रण दिया।
वहीं दूसरी ओर लोकसभा के चुनाव की तैयारी को लेकर केंद्र सरकार की जितनी भी योजनाएं थी, हरियाणा में अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने की जानकारी और प्रगति उनके साथ सांझा की।
हाल ही में पिछले 3 दिन से कई जगह अत्याधिक बारिश और हिमाचल से आने वाले पानी की वजह से उत्पन्न हुई स्थिति की जानकारी भी प्रधानमंत्री को दी। हरियाणा में पानी की वजह से हिमाचल प्रदेश की अपेक्षाकृत नुकसान कम हुआ।
एक दिन पहले तक जो पानी का स्तर बढ़ने की स्थिति आई थी, वहाँ धीरे धीरे हालात सामान्य हुए हैं। यमुना में एक बार 3 लाख 60 हज़ार क्युसेक तक गया पानी का स्तर, हालांकि अब 3 लाख क्युसेक से नीचे यमुना का पानी आ गया है।
प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना हमारे प्रदेश के सभी 6500 गांव में पूरी हुई। भारत नेट परियोजना के अंतर्गत गाँव को इंटरनेट से जोड़ने की मुहिम भी पूरी हुई।