दिल्ली हरियाणा भवन में आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अरावली सफारी पार्क और राखी गढ़ी के विषय में की एक प्रेस वार्ता।

दिल्ली हरियाणा भवन में आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अरावली सफारी पार्क और राखी गढ़ी के विषय में की एक प्रेस वार्ता।

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद

प्रेस वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि गुरुग्राम और नूह जिलों में 10,000 एकड़ भूमि पर अरावली सफारी पार्क का निर्माण होगा। उन्होंने इससे संबंधित सभी विभागों को सात दिनों का समय दिया है ताकि सभी औपचारिकताओं को पूरा किया जा सके। इस पार्क को दुनिया का सबसे बड़ा जंगल सफारी पार्क और आकर्षण का केंद्र बनाने के लिए कई चर्चाएं की गई। इस प्रोजेक्ट को तीन फेजो में पूरा किया जाएगा और चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जाएगा। जंगल सफारी में स्वदेशी जानवरों के अलावा विदेशी जानवर जो हमारी जलवायु में रह सकते हैं उन पर भी अध्ययन किया जाएगा। कोशिश सभी प्रकार के जानवरों और पक्षियों की प्रजातियों को इस सफारी पार्क में लाने की है। इसके अलावा सुल्तान पुर लेक की तरह माइग्रेटेड बर्ड्स के लिए झील का निर्माण करने पर भी चर्चा की गई।
राखी घड़ी के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने बयान देते हुए कहा कि राखी गढ़ी के संग्रहालय का डिजाइन फाइनल किया जाएगा और हरियाणा में सभी महत्व प्राचीन सभ्यताओं के स्थलों को बेहतर करना और उन्हें आकर्षण का केंद्र बनाने का हमारा प्रयास है।

सर्वप्रिय भारत