मुख्यमंत्री उडन दस्ता द्वारा फरीदाबाद में राशन डिपो में पकड़ा लगभग 268 किवंटल राशन का घपला

सर्वप्रिय भारत / फरीदाबाद

दिनांक 1.07.2023 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि राजीव नगर थाना सैक्टर-31 फरीदाबाद क्षेत्र में कुछ राशन डिपों धारकों द्वारा सरकारी राशन वितरण करने में अनियमित्ताए बरती जा रही है। यदि अचानक चैकिंग की जाये तो सच्चाई सामने आ सकती है।

इस संबंध में कार्यवाही करते हुये श्री जगदीश निरीक्षक, सतबीर सिहॅ उप निरीक्षक मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद द्वारा श्रीमति अंजूबाला ए.एफ.एस.ओ. व श्री अंकित हुडा निरीक्षक खाद्य एंव आपूर्ति विभाग फरीदाबाद व स्थानीय पुलिस के साथ राजीव नगर फरीदाबाद में श्रीमति सुनीला देवी के राशन डिपों का औचक निरीक्षण किया गया। मौका पर की गई पूछताछ पर पाया गया कि श्रीमति सुनीला अपने पुत्र चंदन के साथ मैट्रो अस्पताल फरीदाबाद में गई हुई है। संयुक्त टीम द्वारा चंदन से मोबाईल फोन पर बातचीत करते हुये अनुरोध किया गया जिन्होने कुछ देर में आने बारे कहा लेकिन काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी वह नही आये व फोन स्वीच ऑफ कर दिया। इस दौरान यह भी ज्ञात हुआ कि दूसरी गली के राशन डिपॉधारक अभय के राशन डिपो का स्टॉक भी इस स्थान पर रखा हुआ है। संयुक्त टीम द्वारा काफी इंतजार करने के बाद राशन डिपों केन्द्र पर लगे ताले पर एक और ताला लगाकर सील किया गया। राशन डिपोंधारिका को आज दिनांक 02.07.23 को समय 10 बजे प्रातः डिपो पर हाजिर रहने बारे नोटिस के माध्यम से सूचित करते हुये डिपो पर नोटिस चस्पा किया।
इस सम्बंध में आज दिनांक 2.7.23 को राशन डिपो का पुनः निरीक्षण करने के लिए श्री सतबीर सिंह उप निरीक्षक, मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद, श्री अंकित हुडा उप निरीक्षक, श्रीमती कल्पना कुमारी उप निरीक्षक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग फरीदाबाद के साथ निरीक्षण किया गया। निरीक्षण पर आज भी राशन डिपो धारिका श्रीमती सुनीला हाजिर व उसका पुत्र हाजिर नही मिला। इसी बीच उनका पड़ोसी डिपो की चाबी लेकर हाजिर आया व बताया कि डिपो की चेकिंग करने के लिए सुनीला द्वारा भेजी गई है। उसकी हाजरी में संयुक्त टीम द्वारा डिपो को चैक किया गया। इसी समय पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि अभय राशन डिपो द्वारा कुछ दिनों पहले छट घाट के पास बनी दुकानों में राशन डिपो बनाया हुआ था व अब उस स्थान पर प्रोपर्टी डीलर का कार्यालय बन गया है तथा अभय द्वारा सुनील के डिपो के साथ ही बिना विभाग की अनुमति के अपने डिपो का स्टॉक भी सुनीला के डिपो के साथ रखा हुआ है व यही से सुनीला के पुत्र व अभय के भांजे चंदन द्वारा दोनो राशन डिपो का राशन वितरण किया जाता है।
राशन डिपो के भौतिक निरीक्षण पर राशन डिपो में 114 कट्टे गेहू व एक कटटा चीनी रखी हुई मिली। जिसमे गेहू के कट्टे सरकारी राशन ना होकर स्थानीय बाजार से खरीदे हुए प्रतीत हुए, क्योंकि सरकारी राशन के कट्टो पर मशीन से लाल रंग के धागे की सिलाई की जाती है जबकि मोका पर मिले राशन के कट्टो पर हाथ की सिलाई मिली। इस प्रकार चंदन की मदद से मिलीभगत करते हुए श्रीमती सुनीला व अभय राशन डिपो द्वारा सरकारी राशन को गबन करने की नीयत से गेहू 260 किवंटल 95 किलोग्राम, चीनी 5 किवंटल 34 किलोग्राम व बाजरा 1 किवंटल 44 किलोग्राम को खुर्दबुर्द करना पाया गया है। जिनके खिलाफ श्रीमती कल्पना उप निरीक्षक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग फरीदाबाद की शिकायत पर थाना सेक्टर 31 फरीदाबाद में अभियोग अंकित किया जा रहा है।
पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि श्रीमती सुनीला के परिवार के पास करीब 15/20 वर्षो से राशन डिपो है।