नगराधीश ने डॉ एमपी सिंह को सम्मानित किया।

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद/9 जून 2023
नगराधीश अमित मान ने बताया कि चीफ वार्डन सिविल डिफेंस व विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन डॉ एमपी सिंह एक अच्छे ट्रेनर तथा मोटिवेशनल स्पीकर है वह समय-समय पर यूपीएससी और एचपीएससी की परीक्षाओं को कराने हेतु फ्लाइंग स्क्वायड लोकल इंस्पेक्टिंग ऑफिसर ट्रांज़िट ऑफिसर सुपरवाइजर इनविजीलेटर तथा सहायक स्टाफ को प्रशिक्षण देते रहे हैं तथा सरकार के कार्यक्रमों में मंच का संचालन बखूबी से करते रहे हैं सरकार की नीतियों के बारे में आम जनता को बताते रहे हैं सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि वह समय-समय पर भूकंप तथा बाढ़ आपदा पर शासन और प्रशासन के कर्मचारियों और अधिकारियों को प्रशिक्षण देकर मॉकड्रिल कराते रहे हैं तथा सरकार द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाते रहे हैं उन्होंने बताया कि डॉ एमपी सिंह जिला प्रशासन फरीदाबाद को अपनी अवैतनिक सेवाएं समर्पण भाव के साथ दे रहे हैं जिसके लिए प्रशासन इनको प्रशंसा पत्र देकर इनका आभार व्यक्त करता है और उज्जवल भविष्य की कामना करता है
