गंगा दशहरा के उपलक्ष्य में GPS फतेहपुर चंदीला में किया गया भंडारे का आयोजन

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद

गंगा दशहरा के उपलक्ष में राजकीय प्राथमिक पाठशाला फतेहपुर चंदीला में सभी विद्यार्थियों के लिए भंडारे(सब्जी पूड़ी)का आयोजन किया गया, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने बड़े ही उत्साह से भोजन का आनंद लिया। इस भंडारे का आयोजन सभी शिक्षकों ने मिल जुलकर किया| मान्यता है कि गंगा दशहरा के दिन भगवान विष्णु के चरणों से प्रकट हुई मां गंगा को पृथ्वी पर बुलाने के लिए भगीरथ ने आग्रह किया था जिसके बाद भगवान शिव ने मां गंगा को अपनी जटाओं में धारण करके पृथ्वी पर रहने के लिए छोड़ा था ।