सी. एम. फ्लाइंग की जाँच – सरपंची में आ गई आंच
सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद की टीम के द्वारा मादलपुर- कुरेशीपुर गांव की संयुक्त पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच खलील के दसवीं कक्षा के प्रमाण पत्र के संदिग्ध होने की आशंका पर जब जांच की गई तो ज्ञात हुआ कि नामांकन के समय जमा करवाया गया वर्ष 2011 का हरियाणा राज्य ओपन बोर्ड ऑफ स्कूलिंग का प्रमाण पत्र फर्जी है। इस बारे में आज धौज थाने में मुकदमा नंबर 155 दर्ज करवाया गया है जिसकी आगामी जांच स्थानीय पुलिस द्वारा की जाएगी।
