मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद द्वारा गांव बुढेना में भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद
सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद
दिनांक 22 मई 2023 को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि थाना खेड़ीपुल के गांव बुढेना में सतीश नामक व्यक्ति अवैध रूप से देशी व अंग्रेजी शराब की तस्करी करता है। उपरोक्त सूचना के आधार पर श्री जगदीश निरीक्षक, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद, सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह, मुख्य सिपाही बृजेश कुमार व मुख्य सिपाही प्रभु दयाल द्वारा सीआईए बीपीटीपी की टीम के साथ संयुक्त रूप से उपरोक्त पते पर रेड की गई। रेड के दौरान सतीश के घर के पास प्लाट में बने कमरे जिसका गेट खुला हुआ था व उसके पास खड़ी सेंट्रो कार में अंग्रेजी व देशी शराब रखी मिली। मौका पर कुल 138 बोतल इंग्लिश 310 बोतल देसी मस्ताना व 9 पेटी बीयर बरामद हुई। सतीश संयुक्त टीम को देखकर मौका से फरार हो गया। सीआईए बीपीटीपी द्वारा बरामद अंग्रेजी व देशी शराब तथा बीयर की बोतलों को अपने कब्जे में लेकर सतीश उपरोक्त के खिलाफ थाना खेड़ीपुल में अभियोग अंकित किया जा कर कार्यवाही जारी है।
