मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद द्वारा श्री बाला जी टेक्सटाइल गांव मोहला के सम्बध में की रेड

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद द्वारा श्री बाला जी टेक्सटाइल गांव मोहला के सम्बध में की रेड

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद

आज दिनांक 19 मई 2023 को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बल्लभगढ़ क्षेत्र के गांव मोहला में टेक्सटाइल फैक्टरी चलाई जा रही है। इस फॅक्टरी संचालक द्वारा ना तो DTP विभाग से CLU ली हुई है ना ही प्रदूषण विभाग से फॅक्टरी चलाने की कोई अनुमति है। इस फॅक्टरी से निकलने वाले पानी को सीधे तौर पर नाले में डाला जा रहा है, जिससे प्रदूषण बढ़ रहा है।

इस सूचना के आधार पर श्री सतबीर उप निरीक्षक मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद द्वारा श्री उज्ज्वल SDO प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड फरीदाबाद, श्री अमित JE DTP कार्यालय, श्री पंकज JE DHBVNL व स्थानीय पुलिस के साथ श्री बालाजी टेक्सटाइल का औचक निरीक्षण किया गया तो पाया गया कि इस कंपनी में कपड़े की धुलाई व रंगाई का कार्य किया जाता है तथा यह जगह किराये पर ली हुई है, इस स्थान पर काफी समय से फॅक्टरी चलाई जा रही है। जिस सम्बध में DTP कार्यालय व प्रदूषण विभाग से ली हुई अनुमति पेश की गई जिस सम्बध में कार्यालय रिकॉर्ड की पड़ताल उपरांत नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। मौका निरीक्षण पर प्रदूषण विभाग की कुछ अनियमितताए पाई गई है, जिस सम्बध में अलग से रिपोर्ट तैयार की गई है। निरीक्षण पर इनलेट व आउटलेट पॉइंट से पानी के दो सैम्पल लिए गए हैं, जिन्हें परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा जाएगा।