जन्म और मृत्यु जीवन की कड़वी सच्चाई: शर्मा
मीडिया समन्वयक की ताई पर कैबिनेट मंत्री सहित अनेक लोगों ने जताया शोक
सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद।
जब कोई अपना इस दुनिया को छोड़कर चला जाता है, तो घर में एक सन्नाटा छा जाता है। जिसको भूलकर भी नहीं भुलाया जा सकता। जन्म और मृत्यु जीवन की कड़वी सच्चाई है। यह बात शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कही। उन्होंने गढ़खेड़ा पहुंचकर मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक मुकेश वशिष्ठ की ताई के आकस्मिक निधन पर शोक जताया और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।
बता दें मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक की ताई राजन वशिष्ठ का निधन 6 मई को उनके पैतृक गाँव हुआ था। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह एक दुःख की घड़ी होती है इसमें परिवार और खुद पर धीरज रखने की आवश्यकता होती है। कैबिनेट मंत्री के अलावा मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्य, हरियाणा सरकार के पूर्व चैयरमेन व विधायक नयनपाल रावत, विधायक नरेंद्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, जिला महामंत्री मूलचंद मित्तल, पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा, पूर्व विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया, भाजपा नेता सोहनलाल छौक्कर, सुखवीर मलेहना, बलदेव अलावलपुर, विक्रम सिंह एडवोकेट, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ओपी शर्मा, सुरेंद्र शर्मा एडवोकेट, सचिव ओमदत्त कौशिक, सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता वीरेंद्र रावत, खिवलेश भारद्वाज, अंकित भारद्वाज, एसडीओ अरविंद, चांदपुर सरपंच भूरा सिंह, फज्जूपुर खादर सरपंच योगेश सिंह और सुनील बीसला सहित गणमान्य लोगों ने भी शोक व्यक्त किया।
