पत्रकार आकर्षण उत्पल की कवरेज के दौरान गिरफ्तारी देश के चौथे स्तंब पर हमला-हरीश चन्द्र आज़ाद
सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद।
समाजसेवी हरीश चन्द्र आज़ाद ने करनाल के पत्रकार आकर्षण उत्पल की कवरेज के दौरान गिरफ्तारी की निंदा करते हुए कहा कि यह देश के चौथे स्तंब की आवाज़ रोकना है। उन्होंने बताया कि मीडिया में आई रिपोर्ट के मुताबिक वह पत्रकार तहसील में रजिस्ट्री न होने से परेशान व्यक्तियों की समस्याओं को कवरेज करने पहुंचा था। टीवी 9 की खबर के मुताबिक आकर्षण जब कवरेज करने पहुंचा तो उन्हें देख तहसीलदार ललिता शौचालय की तरफ जाने लगी तो वह पत्रकार भी उनके पीछे उनके अपने कमरे के साथ अंदर बने कमरे में चले गए जिससे तहसीलदार ने पुलिस बुलाकर उनपर कई धाराओं में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया और कोर्ट में पेश करके उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत मेें भेज दिया गया।
आज़ाद ने कहा कि लोगों की समस्याओं की वजह से वह पत्रकार कबरेज लेने पहुंचा था और उस पत्रकार का रिकार्ड भी यही बताता है कि वह बुराई के खिलाफ उस बुराई को उजागर करने के लिये अपनी जान तक की परवाह नहीं करता। यह बात द वायर की एक रिपोर्ट साबित करती है जिसमें कहा गया है कि 2020 में ड्रग्स मामले को उजागर को उजागर के बाद उन पर जानलेवा हमला हुगा था और उन्हें लाठियों व धारदार हथियारों से उनको पीटा गया था और उस समय मुख्यमत्री माननीय मनोहर लाल अस्पताल उन्हें मिलने गए और आकर्षण की सुरक्षा का बंदोबस्त किया था। एैसे बहादुर और देशभक्त पत्रकार को सीआईए की टीम द्वारा परिवार को बताए बिना गिरफ्तार करने की हम निंदा करते हैं।
हरीश चन्द्र आज़ाद ने कहा कि इस तरह कवरेज के गुस्से में देश के चौथे स्तंब पत्रकारों को हिरासत में लेने का मतलब पत्रकारों की आज़ादी पर हमला है और हम इसकी घोर निंदा करते है। उन्होंने कहा कि सरकार इस पर अपना पक्ष रखे और पत्रकार आकर्षण को रिहा करके मामले की निक्षपक्ष जाँच कराऐं तथा तहसील में रजिस्ट्री में लोगों को हो रही परेशानी का भी जाँच करवाए।
