जंतर-मंतर पर बैठी बेटियों के समर्थन में आया बेटी बचाओ अभियान 10 मई को करेगा धरना प्रदर्शन – हरीश चन्द्र आज़ाद
जंतर-मंतर पर बैठी बेटियों के समर्थन में आया बेटी बचाओ अभियान 10 मई को करेगा धरना प्रदर्शन – हरीश चन्द्र आज़ाद

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद।
बेटी बचाओ अभियान के संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक हरीश चन्द्र आज़ाद ने कहा कि जंतर-मंतर पर बैठी पहलवान बेटियों के समर्थन में बेटी बचाओ अभियान 10 मर्ह को इनेलो के साथ सैक्टर 12 में आयुक्त कार्यालय के बाहर सुबह 11 बजे धरना देगा और डब्ल्यूएफआई प्रमुख ब्रृज भूषण का पूतला फूंकने के बाद फरीदाबाद आयुक्त को ज्ञापन सौंपेगा कि बृज भूषण को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाये।
इनेलो नेता जगजीत कौर ने कहा कि उनकी पार्टी के कार्यकत्र्ता दलबल के साथ सुबह 11 बजे धरना स्थल पर पहुंचेगें और हम अपनी पहलवान बेटियों को इंसाफ दिलाकर ही रहेगें। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार पहलवान बेटियों के साथ हो रहे यौन उत्पीडऩ पर चुप्पी साधे हुए है इससे सरकार की नियत बेटियों के प्रति क्या है साफ जाहिर होती है।
बेटी बचाओ अभियान के राष्ट्रीय संयोजक हरीश चन्द्र आज़ाद ने कहा कि जब देश की दो पहलवान बेटियों ने बृ्रज भूषण पर गलत तरीके से छाती छूने और गले लगाने के गम्भीर आरोप लगाये तो उसी समय बेटी बचाओ का नारा देने वाली सरकार को उस सांसद पर एक्शन लेते हुए डब्ल्यूएफआई प्रमुख के पद से कोर्ट द्वारा फैसला न हो जाने तक हटा देना चाहिये था लेकिन सरकार ने उस संासद पर कार्यवाही करने की बजाए उसका समर्थन किया और धरने पर बैठी बेटियों के समर्थन में आई बेटियों केसाथ पुलिस द्वारा बाल खींचकर गिरफ्तार किया गया उससे सरकार की चुप्पी संदेह में आती है और अब हमारी संस्था ने यह फैसला लिया है कि पहलवान बेटियों का समर्थन करेगें तथा जंतर-मंतर पर भी उनके साथ बैठकर समर्थन करेगें।
