मीडिया विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का हुआ आयोजन

मीडिया विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का हुआ आयोजन
दो चरणों में होने वाली इस प्लेसमेंट ड्राइव का प्रथम चरण पूर्ण हुआ

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद

08 मई। जे सी बोस विश्वविद्यालय वाईएमसीए फरीदाबाद के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग के पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव के अंतर्गत लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। इस प्लेसमेंट ड्राइव में पत्रकारिता के स्नातक एवं स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष के 30 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। दो चरणों में होने वाली इस प्लेसमेंट ड्राइव का प्रथम चरण पूर्ण हुआ। परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत द्वितीय चरण में साक्षात्कार होगा उसके उपरांत प्लेसमेंट की जाएगी। इस ड्राइव में रिपोर्टिंग, वीडियो एडिटिंग, वॉइस ओवर के अतिरिक्त डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।

संचार एवं मीडिया प्रोद्यौगिकी विभाग के चेयरमैन डॉ पवन सिंह ने बताया कि पत्रकारिता के विद्यार्थियों को मल्टी टास्किंग स्किल के साथ तैयार किया जा रहा है ताकि वर्तमान मीडिया चलन के अनुसार
बहुप्रतिभाशाली प्रशिक्षु पत्रकार मीडिया हाउस को उपलब्ध हो सके। श्री मलिक ने बताया कि संचार एवं मीडिया प्रोद्यौगिकी विभाग के अंतर्गत बी ए जर्नलिज़्म, एम ए जर्नलिज़्म, बी ए समाज कार्य के साथ नया कोर्स बी एस सी पत्रकारिता जैसे कोर्स संचालित किए जा रहे है।

जे सी बोस विश्वविद्यालय वाईएमसीए फरीदाबाद के टी पी ओ विभाग के सहयोग से राष्ट्रीय हिंदी दैनिक के लोकप्रिय अखबार अमर उजाला द्वारा संपन्न हुई प्लेसमेंट ड्राइव में लिखित परीक्षा आयोजित की गई। इस आयोजन में अमर उजाला फरीदाबाद के ब्यूरो चीफ मनोज धर द्विवेदी, वरिष्ठ पत्रकार अवध किशोर श्रीवास्तव एवं फोटो जर्नलिस्ट जोगेंद्र शर्मा, मीडिया विभाग की टी पी ओ समन्वयक डॉ सोनिया हुड्डा की विशेष भूमिका रही।