परिवहन मंत्री ने अपने निजी कोष से तिरखा कॉलोनी में आरएमसी से बनने वाली सड़क के कार्य का किया शुभारंभ ।

सर्वप्रिय भारत/बल्लबगढ़ /2मई प्रदेश के परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने अपने निजी कोष से करीब 10 लाख 50 हजार की लागत से तिरखा कॉलोनी में आरएमसी से बनने वाली सड़क के कार्य का शुभारंभ किया।
परिवहन मंत्री श्री शर्मा ने स्थानीय बुजुर्गों के हाथ नारियल फुड़वाकर के कार्य की विधिवत शुरुआत कराई ।
परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ शहर में किसी प्रकार के विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि आने वाले बरसात के मौसम को देखते हुए और हाल ही में हुई बेमौसम की बरसात के मद्देनजर नगर निगम के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं कि वे बल्लभगढ़ विधानसभा के सभी मुख्य मार्गों के साथ बने नाले व नालियों की सफाई करना सुनिश्चित करें ताकि बरसात होने पर लोगों को किसी प्रकार के जलभराव की समस्या से जूझना न पड़े ।
तिरखा कॉलोनी में पहुंचने पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा का स्थानी कॉलोनी वासियों ने फूल माला और गुलदस्ता देकर स्वागत किया और उनका गली को बनवाने के लिए आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा,फूल सिंह प्रधान ,निवर्तमान पार्षद दीपक यादव, प्रताप सिंह भाटी, लखन बेनीवाल, सुभलेश मालिक, पुष्पा शर्मा,मंडल महामंत्री संजय कुमार सहित कॉलोनी के गणमान्य लोग मौजूद रहे।