हितेश पालटा ने किया निःशुल्क जाँच शिविर का आयोजन
नर सेवा ही नारायण सेवा है -पं सुरेन्द्र शर्मा बबली राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा
भारत विकास परिषद सोशल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित डॉ सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र द्वारा दिनाँक 29 अप्रैल 2023 को सेक्टर 19 के आर्यसमाज मंदिर ,ओल्ड फरीदाबाद में निशुल्क जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस कैंप में लोगों ने आकर अपना चेक अप करवाया॥ वही इस कैम्प का आयोजन आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हितेश पालटा ने किया साथ ही उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा होती है मैं इसी तरह के कैम्प भविष्य में भी लगाता रहूँगा
वही इस मौक़े पर मुख्य अतिथि के तौर पर पं सुरेन्द्र शर्मा बबली राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा व ओल्ड फ़रीदाबाद मार्केट के प्रधान रवि डुडेजा, उप प्रधान शुभम अरोड़ा, राजू मिगलानी,गौरव नासा , राज गर्ग,किशन चौधरी,चन्द्र आहुजा, सतीश सेठी,पुनीत ग्रोवर,गोल्डी आर्य समाज के प्रधान डॉक्टर गजराज सिंह आर्य ,प्राधना श्री मती विमला ग्रोवर, रवींद्र तनेज़ा,लोकनाथ कवत्रा,ओमप्रकाश वाधवा, देवेंद्र तनेज़ा, विकास गुप्ता ,वन्दना अरोड़ा संचार न्यूज़ की अध्यक्षा उपस्तिथ रहे।
