देश के वीरों की शहादत को नमन।

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद/ जम्मू-कश्मीर पूंछ में गुरुवार को सेना की गाड़ी पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुए 5 जवानों की शहादत को श्रद्धांजलि देने के लिए सेक्टर 15 में 24 अप्रैल सोमवार को पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, भाजपा अजरोंदा मंडल और मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा पैदल कैंडल मार्च निकाला गया। पूर्व सैनिकों द्वारा और sector-15 के निवासियों द्वारा शहीदों को नम आंखों से कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी गई। यह पैदल कैंडल मार्च सेक्टर 15 में स्थित गुरुद्वारा साहिब से लेकर अमूल मिल्क बूथ तक निकाला गया। कैंडल मार्च में कई पूर्व सैनिक, भाजपा कार्यकर्ता और सेक्टर 15 के निवासी शामिल हुए। पैदल कैंडल मार्च निकालने का उद्देश्य केवल शहीदों को श्रद्धांजलि देना ही नहीं बल्कि लोगों को यह बताना भी था कि देश की अखंडता और एकता को बनाए रखने के लिए हमें भी अपना योगदान देना चाहिए।