धरती बचाओ जीवन बचाओ -डॉ एमपी सिंह
सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद
22 अप्रैल 2023 नगला एनक्लेव पार्ट 2 स्थित सागर हाई स्कूल मैं विश्व पृथ्वी दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया जिसमें देश के सुप्रसिद्ध शिक्षाविद समाजशास्त्री दार्शनिक प्रोफ़ेसर एमपी सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे उन्होंने विद्यार्थियों और अध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि वातावरण को साफ और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए यह दिवस मनाया जाता है इसलिए इस दिन अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिए और उनकी परवरिश करनी चाहिए डॉ एमपी सिंह ने कहा कि पृथ्वी हमारी माता है इसका हमें सम्मान करना चाहिए इसकी अनायास खुदाई करना वनों को उजाड़ना जंगलों को काटना जनहित और राष्ट्रहित में नहीं है हमें अपने लालच बस पृथ्वी को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए क्योंकि पृथ्वी माता ही हर इंसान की जरूरत को पूरा करती है चाहे वह खाद्य पदार्थ हो या पेय पदार्थ औषधि के जंगल हो या जड़ी बूटियां मानव की हर जरूरत की वस्तु पृथ्वी मैं ही पैदा होती है उसी से उसका भरण पोषण होता है लेकिन फिर भी अधिकतर इंसान पृथ्वी का दोहन करते हैं इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन सतवीर ने डॉ एमपी सिंह को गुलदस्ता देकर स्वागत किया तथा विद्यालय की प्रधानाचार्य पूनम ने धन्यवाद किया इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भाषण प्रतियोगिता तथा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया जिसमें निष्ठा प्रथम रही प्राची द्वितीय रही और तनिष्क तृतीय रहे उक्त कार्य में विद्यालय की अध्यापिका नेहा श्वेता प्रीति आनंद आदि की अहम भूमिका रही
