ज्योति हाई स्कूल में आपदा प्रबंधन तथा सड़क प्रबंधन पर एक दिवसीय आयोजन किया गया- डॉ एमपी सिंह

ज्योति हाई स्कूल में आपदा प्रबंधन तथा सड़क प्रबंधन पर एक दिवसीय आयोजन किया गया- डॉ एमपी सिंह

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद

21 अप्रैल 2023 चीफ वार्डन सिविल डिफेंस व विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन डॉ एमपी सिंह ने इंदिरा नगर स्थित ज्योति हाई स्कूल में आपदा प्रबंधन सड़क प्रबंधन नागरिक सुरक्षा तथा फायर सेफ्टी पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें 295 विद्यार्थियों और 15 अध्यापकों ने भाग लिया
इस अवसर पर डॉ एमपी सिंह विद्यालय के प्रबंधकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्लम बस्ती में रहने वाले लोगों को शिक्षित करना बहुत ही पुनीत कार्य है शिक्षा के माध्यम से ही साफ सफाई के तरीकों को अपना सकते हैं और बीमारी मुक्त रह सकते हैं डॉ एमपी सिंह ने बताया कि स्लम बस्ती में रोज लाने और रोज खाने वाले लोग रहते हैं जो टाट पट्टी या टीन टप्पर डालकर अपनी गुजर-बसर करते हैं व पीली ईंटों का मकान बनाकर उस पर गाटर पत्थर डालकर रह रहे हैं जो भूकंप की दृष्टि से बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है लेकिन फिर भी ज्योति हाई स्कूल में सुरक्षित रहने के तरीके बताएं और जागरूक किया तथा स्कूल के विद्यार्थियों की टीम बनाई ताकि वह अन्य लोगों को भी भूकंप बाढ़ और आग के बारे में जागरूक कर सकें सभी टीमों ने मिलकर मॉकड्रिल का आयोजन किया जिसमें विभिन्न प्रकार की आग को पानी मिट्टी फायर सिलेंडर तथा पेड़ पौधों की टहनियों से बुझाया गया मलबे में दबे घायलों को निकालकर तथा प्राथमिक सहायता देकर अस्पताल पहुंचाया गया इस अवसर पर डॉ एमपी सिंह ने मानवीय आपदा और प्राकृतिक आपदा के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी तथा बचाव के तरीके बताएं सभी विद्यार्थियों और अध्यापकों के लिए यह कार्य बिल्कुल नया था जिसको करने के बाद सभी ने महसूस किया कि यह कार्य जनहित और राष्ट्रहित में है और अपनी रक्षा सुरक्षा के लिए यह ज्ञान सभी सीखना चाहिए ताकि धन और जन की हानि कम से कम हो सके