रेजिडेंट वेलफेयर काउंसिल सेक्टर 17 में लगाया गया निशुल्क नेत्र जांच शिविर

रेजिडेंट वेलफेयर काउंसिल सेक्टर 17 में लगाया गया निशुल्क नेत्र जांच शिविर

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद

रेजिडेंट वेलफेयर काउंसिल द्वारा सेक्टर 17 के कम्युनिटी सेंटर में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का किया गया आयोजन जिसमें शुल्क दवाई वितरण ,चश्मा वितरण , ऑपरेशन बिना टांगेवाला पंजीकरण किए गए| शिविर में अनुभवी डॉक्टरों द्वारा लगभग 200 के आसपास नेत्र जांच किए गए| उपरोक्त सभी सुविधाएं रेजिडेंट वेलफेयर काउंसिल सेक्टर 17, तारा नेत्रालय उदयपुर, भाटिया सेवक समाज एनआईटी 2 फरीदाबाद के तत्वाधान में अनुभवी डॉक्टरों द्वारा निशुल्क प्रदान की गई|

इस मौके पर रेजिडेंट वेलफेयर काउंसलिंग के प्रधान धर्म कौशिक कोषाध्यक्ष अशोक कक्कड़, सचिव मीनाक्षी अग्रवाल , सतीश कौशिक सेक्रेटरी, विजय गौड उपप्रधान कुलदीप सिंह साहनी मंडल अध्यक्ष बीजेपी आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे|