सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद
14 अप्रैल को केशव शाखा द्वारा सेवा कार्यों की शुरुआत वैशाखी के शुभ अवसर पर सेक्टर 15 गुरुद्वारे में रक्तदान शिविर लगाकर किया। शिविर का उद्घाटन श्री नरेंद्र गुप्ता जी MLA फ़रीदाबाद, गोपाल शर्मा जिला अध्यक्ष भाजपा , पंकज रामपाल जिला उपाध्यक्ष भाजपा फ़रीदाबाद ,कुलदीप साहनी मंडल अध्यक्ष भाजपा,गुरिन्दर सिंह सचिव गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सेक्टर 15, एवम प्रमोद शर्मा जी के करकमलों द्वारा हुआ। कार्यक्रम को सफल आयोजित करने में कार्यक्रम संयोजक हरप्रीत सिंह , कल्पना गुप्ता , एवं सतिंदर छाबड़ा जी का विशेष योगदान रहा। आज के कार्यक्रम में सतिंदर छाबड़ा 58th times जी ने सह परिवार रक्तदान दे कर शाखा को एक नई ऊर्जा से भर दिया। कार्यक्रम में सचिव राजेश शर्मा जी ने भी 37वी बार रक्तदान दिया। रक्तदान दिवस में जिला सचिव संदीप मित्तल जी ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। आज के कार्यक्रम में मनीष मित्तल, राजेश शर्मा, सुरिंदर कक्कड़, हरिंदर सिंह, तेजिंदर सिंह, राकेश कोशिक , दीपक मक्कड़, किरण शर्मा, श्रुति मित्तल, शरद सिंह , सिमरजीत कौर उपस्थित थे।
