सरकारी राशन की कालाबाजारी पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद ने मारा छापा

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद द्वारा राशन डिपों को चैक करने बारे – बाल्टी सहित राशन तोले जाने की थी सूचना

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद

आज दिनांक 13.04.2023 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि इंद्रा कॉलोनी सेक्टर 7 में राशन डिपोधारक द्वारा सरकारी राशन को कार्डधारकों को पूरा राशन ना देकर सरकारी राशन की कालाबाजारी की जा रही है।
इस सूचना के सम्बंध में स उ नि. शिवकुमार मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद द्वारा उदय नि. खाद्य आपूर्ति विभाग फरीदाबाद व श्री महेंद्र मापतोल विभाग व स्थानीय पुलिस के साथ प्रेम सिंह निवासी इंदिरा कॉलोनी थाना सेक्टर 7 के राशन डिपो को चैक किया गया। डिपो के रिकार्ड अनुसार गेहू 113 किलोग्राम कम व चीनी 79 किलोग्राम ज्यादा पाई । इसके अतिरिक्त मौके पर राशन की तुलाई मैनुअल कांटे से की जा रही थी जबकि खाद्य आपुर्ति विभाग के नियमानुसार इलेक्ट्रॉनिक कांटे से की जानी चाहिए। मैनुएल कांटे के सम्बंध में मापतोल विभाग द्वारा कांटे की वेरिफिकेशन बारे पूछा गया जो प्रेम सिंह डिपो धारक द्वारा कांटे की वेरिफिकेशन नही करवाई गई जिस सम्बंध में मापतोल विभाग द्वारा नियमानुसार चालान किया जायेगा। मौके पर 113 k g गेहूं कम व 79 k g चीनी ज्यादा पाई जाने पर खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए डीपो रदद् करने व अन्य विभागीय नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है जी।