प्रथम नवरात्रि पर हिमाचल से लाई गई जोत रूपी मां ज्वाला जी की स्थापना श्री बांके बिहारी मंदिर नंबर 5 रेलवे रोड एनआईटी फरीदाबाद में श्री सनातन धर्म सभा के प्रधान महंत ललित गिरी गोस्वामी तथा महिला मंडल प्रधान मीनाक्षी गोस्वामी द्वारा की गई महंत ललित गिरी गोस्वामी जी ने आए हुए सभी श्रद्धालुओं को नवसंवत हिंदू नव वर्ष तथा प्रथम नवरात्रि बधाई दी और कहा माता रानी से अरदास करता हूं की क्षेत्रवाद भाषावाद जातिवाद ऊंच-नीच सब खत्म हो देश में भाईचारा हो देश में कई राज्य में जैसे पंजाब अस्थिरता का माहौल है स्थिरता का माहौल बने सभी प्यार भाईचारे से रहे जिससे देश शक्तिशाली बने और सभी के जीवन में उजाला हो खुशियां हो माता रानी सभी के जीवन से परिवार से अंधेरा दूर करें पंडित विनोद शास्त्री पंडित विनोद उपाध्याय जी ने मंत्रोच्चारण द्वारा पूजा-अर्चना करवाई आरती के बाद सभी को प्रसाद वितरण किया गया 9 दिनों के लिए श्री रामायण जी का अखंड पाठ रखा गया तथा प्रतिदिन शाम 4:00 महिला मंडल द्वारा कीर्तन किया जाएगा इस आयोजन में श्री सनातन धर्म सभा के प्रधानमंत्री ललित गिरी गोस्वामी, महामंत्री राजेंद्र गुलाटी ,सरपरस्त अशोक अरोड़ा ,एन एल गोसाईं महिला मंडल प्रधान मीनाक्षी गोस्वामी, प्रीति गोसाईं, रेखा आहूजा तथा काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे ।विशेष रूप से आज सभा के सरपरस्त एन एल गोसाईं जी का आज जन्मदिवस भी था उन्हे सभी ने बधाई दी ।
