Triumph Hyundai फरीदाबाद में हुंडई वर्ना की हुई लॉन्चिंग

Triumph Hyundai फरीदाबाद में हुंडई वर्ना की हुई लॉन्चिंग

• लॉन्चिंग पर भाजपा के वरिष्ठ नेता टिप्पर चंद रहे मुख्य अतिथि
• कई आधुनिक फीचर से लैस है New Hyundai Verna

फरीदाबाद के वाईएमसीए चौक स्थित हुंडई शोरुम
Triumpf Hyundai में हुंडई वर्ना के नए मॉडल की लॉन्चिंग हुई।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के बड़े भाई टिपर चंद ने इस कार की लॉन्चिंग पर केक काटा और शोरुम के मालिक, उच्च प्रबंधन, स्टाफ को बधाईयां दी और पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि triumpf Hyundai सर्विसेज के लिए जाना जाता है और उन्हें उम्मीद है कि शोरुम सदा की तरह सफलता की ऊंचाइयां छूता रहेगा और शहर को अपनी सर्विसेज देता रहेगा।

आपको बता दें कि वर्ना का यह मॉडल कई नए फीचर्स से लैस है विशेषकर यात्री सुरक्षा सिस्टम ( सेंसर ) , टर्बो तकनीक और कई अन्य उच्च फीचर्स इस नए मॉडल में देखने को मिल रहे हैं।

इस अवसर पर ट्रिंफ हुंडई के एमडी अभिषेक गुप्ता, महाप्रबंधक सेल्स रमन झा , सेल्स मैनेजर आनंद कोठारी, सी आर एम चंचल गांधी और सभी स्टाफ सदस्यगण उपस्थित रहे ।

मुख्य अथिति के साथ साथ इस अवसर पर कई अन्य गणमान्य नागरिक और पत्रकार उपस्थित रहे।

सेल्स मैनेजर आनंद कोठारी ने लॉन्चिंग पर पधारे हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।