आपदा मित्र के प्रशिक्षण शिविर में छात्र-छात्राओं के बीच अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस व होली का त्यौहार मनाया
8 मार्च 2023 चीफ वार्डन सिविल डिफेंस व विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन डॉ एमपी सिंह ने आपदा मित्र के प्रशिक्षण शिविर में छात्र-छात्राओं के बीच अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस व होली का त्यौहार मनाया तथा महिला दिवस और होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए डॉ एमपी सिंह ने कहा कि भारतीय सभ्यता के अनुसार होली खेलनी चाहिए नशा करके किसी बहन बेटी के साथ छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए होली की आड़ में दुश्मनी नहीं निकालनी चाहिए डॉ एमपी सिंह प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को आर्थिक राजनीतिक सामाजिक परेशानियों का आज भी सामना करना पड़ रहा है और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर सरकार को बल देना पड़ रहा है जेंडर समानता को लाने के लिए अनेकों जागरूकता कार्यक्रम करने पड़ रहे हैं आज भी बहन बेटियां किसी भी जगह अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है जबकि बेटा बेटी एक समान का नारा दे रहे हैं पर समानता कहीं नजर नहीं आ रही है कुछ लोग बेटियों को बोझ समझकर कोख में ही मार रहे हैं और कुछ लोग बेटा होते हुए भी बेटियों के घर अपना जीवन गुजार रहे हैं
डॉ एमपी सिंह का कहना है कि भेदभाव और समानता तथा प्रतिक्रियावादी सोच को बदलना होगा जेंडर इक्वलिटी को समान लाना होगा महिलाओं पर होने वाले अत्याचार के खिलाफ आवाज उठानी होगी बहन बेटियों का सम्मान करने के लिए अपने आप में परिवर्तन लाना होगा डॉ एमपी सिंह का कहना है कि बहन के रूप में दुलार मिलता है नारी के रूप में शक्ति मिलती है पत्नी के रूप में प्यार और सम्मान मिलता है मां के रूप में ममता मिलती है जब सभी शक्ति नारी में समाहित है और सभी शक्तियों को हम प्राप्त कर रहे हैं फिर सम्मान क्यों नहीं फिर हम शक्ति पीठ पर पूजा करने क्यों जाते हैं फिर हम नवरात्रों में व्रत क्यों रखते हैं फिर हम कन्या पूजन क्यों करते हैं यदि यह सब कुछ सच है तो पहले अपनी मां का पूजन करें अपनी बहन का सम्मान करें अपनी पत्नी को प्यार दे अन्य बहन बेटियों को अपनी बहन बेटी समझ कर उनका मान सम्मान करें
