तुर्की और सीरिया में आपदा में बर्बाद परिवारों से सीख लें- डॉ एमपी सिंह

फरीदाबाद

1 मार्च 2023 आपदा प्रबंधन प्राधिकरण हरियाणा के संयुक्त सचिव संजीव कौशल के आदेशानुसार सेंट्रल टूल रूम मे आपदा मित्रों के लिए 12 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर चल रहा है जिसमें आज चीफ वार्डन सिविल डिफेंस व विषय विशेषज्ञ डिजास्टर मैनेजमेंट डॉ एमपी सिंह ने बताया कि भूकंप के तेज झटकों के दौरान बड़ी और ऊंची इमारतों के गिरने की आशंका बनी रहती है यदि पूर्व की तैयारियां कर ली जाएं तो संभावित नुकसान से बचा जा सकता है इसी सोच के आधार पर हरियाणा सरकार गुड़गांव, फरीदाबाद, मेवात, सोनीपत, पंचकूला, रेवाड़ी आदि जिलों में आपदा मित्र तैयार कर रही है
डॉ एमपी सिंह ने बताया कि हरियाणा के 12 जिले ज्यादा प्रभावित है जिसमें पंचकूला, रोहतक, महेंद्रगढ़, करनाल, अंबाला, सोनीपत, झज्जर, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम शामिल है जोकि जोन 4 और 5 में आते हैं लेकिन हिसार, भिवानी, कैथल, कुरुक्षेत्र, जींद, महेंद्रगढ़ के कुछ हिस्सा जोन 4 में आते हैं और सिरसा तथा हिसार का कुछ हिस्सा जोन 2 में आता है
डॉ एमपी सिंह ने बताया कि एनसीआर में भूकंप के झटकों का ज्यादा खतरा बना रहता है क्योंकि यह फॉल्ट लाइन पर बना हुआ है यहां पर रुक रुक कर भूकंप के झटके देखे गए हैं अभी तक भारी नुकसान का सामना नहीं करना पड़ा है लेकिन भविष्य में कभी भी असहनीय अपूरणीय नुकसान हो सकता है
इस अवसर पर डॉ एमपी सिंह ने मानवीय आपदा और प्राकृतिक आपदा के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए घरेलू आपदा, शिक्षण संस्थानों में अध्यापकों तथा विद्यार्थियों के द्वारा पैदा की जाने वाली आपदा, सड़क के नियमों की अवहेलना करने पर सड़क पर पैदा होने वाली आपदा आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी इस अवसर पर ट्रेनिंग की कोऑर्डिनेटर नेहा सोनी सीटीआर के इंचार्ज विभांशु आईटीआई की इंस्ट्रक्टर विनीता मुख्य रूप से उपस्थित रहे