एक नंबर बाजार में पुलिस फोर्स के साथ पेट्रोलिंग करते नजर आई : डी सी पी नरेंद्र कादियान
फरीदाबाद
एक नंबर की मार्केट से फुट पेट्रोलिंग करते हुए जनता से रुबरू हुए डीसीपी नरेंद्र कादियान का कहना है कि फुट पेट्रोलिंग का जनता से तालमेल बनाने और उनके फीडबैक लेने का है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि लोगों के द्वारा मिले फीडबैक की मदद से वह कानून और ट्रैफिक व्यवस्था में भी सुधार लाएंगे। इस बीच उन्होंने काफी लोगों से पूछताछ की और बातचीत की और बताया कि जनता से उन्हें अब तक पॉजिटिव फीडबैक मिला है और आगे भी वह अलग-अलग इलाकों में फुट पेट्रोलिंग करेंगे और लोगों से फीडबैक प्राप्त करने की कोशिश करेंगे और जनता के फीडबैक से सुधार भी लाने का प्रयास किया जाएगा।
