लिफ्टिंग पेशेंट और बॉडी मैनेजमेंट पर कार्यशाला का आयोजन- डॉ एमपी सिंह
फरीदाबाद
24 फरवरी 2023 आपदा प्रबंधन प्राधिकरण हरियाणा के संयुक्त सचिव संजीव कौशल के दिशा निर्देशानुसार विस्तार केंद्र फरीदाबाद में आपदा मित्रों के लिए 12 दिवसीय कार्यक्रम चल रहा है जिसके 11वे दिन चीफ वार्डन सिविल डिफेंस व विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन डॉ एमपी सिंह ने लिफ्टिंग एंड मूविंग पेशेंट तथा बॉडी मैनेजमेंट पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जिसमें डॉ एमपी सिंह ने अर्थक्वेक डिजास्टर मैनेजमेंट एवं जनरल रूल फॉर लिफ्टिंग एंड मूविंग ,पेशेंट केयर , पोर्टेबल स्ट्रेचर ,विल्ड स्ट्रेचर रस्सी का स्ट्रेचर बनाकर ,साइकिल तथा लाठी का स्ट्रक्चर बनाकर रोगियों को अस्पताल तक पहुंचाने का सुरक्षित तरीका बताया तथा पूर्वाभ्यास कराया इस अवसर पर डॉक्टर एमपी सिंह ने ग्रुप में काम करने का तरीका समझाया तथा रोगी के अंदर के डर को निकालना और उसको हौसला देना सिखाया साथ ही साथ मानवीय गुणों का योग करके बिना दवाई गोली के दुख को कम करने के टिप्स दिए और डाटा तैयार करना सिखाया
इस अवसर पर प्रोजेक्ट ऑफिसर गुरकरण सिंह ने केमिकल डिजास्टर, न्यूक्लियर डिजास्टर, एपिडेमिक तथा अन्य आपदाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया इस अवसर पर सीटीआर के इंचार्ज विभांशु तथा सन्नी मुख्य रूप से उपस्थित रहे
