कांग्रेसी नेताओं का आरोप, बुनियादी ढांचे को अडाणी समूह को बेच रही मोदी सरकार

फरीदाबाद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा सरकार की अडानी के पक्ष में क्रोनी कैपिटलिज्म की नीति को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर वीरवार को सर्किट हाउस, सैक्टर-16 में एक प्रेस कांफ्रैस का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता की अध्यक्षता पूर्व विधायक पृथला विधानसभा रघुबीर सिंह तेवतिया एवं कांग्रेसी नेता विजय प्रताप सिंह ने की और वहीं प्रेसवार्ता को मुख्य रूप से पूर्व विधायक ललित नागर, पूर्व विधायिका शारदा राठौर, जेपी नागर, वरिष्ठ नेता लखन सिंगला, पूर्व उपमहापौर मुकेश शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता तरुण तेवतिया, प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़, पूर्व महापौर अशोक अरोड़ा, जगन डागर, योगेश ढींगरा, अब्दुल गफ्फार कुरैशी, संजय सोलंकी, विजय कौशिक, रेणु चौहान, भारत अरोड़ा, रिंकू चंदीला, छात्र नेता कृष्ण अत्री, अनिल नेता जी, जितेंद्र चंदेलिया, गजना लाम्बा आदि ने हिंडनबर्ग की हालिया रिपोर्ट द्वारा प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा सरकार के अडानी के पक्ष में क्रोनी कैपिटललिज्म की नीति की पोल खोल खौलते हुए कहा कि गहरे आर्थिक संकट के समय में, पीएम मोदी देश के बुनयादी ढ़ांचे को अडानी समुह को बेच रहें हैं, देश की विदेश नीति को झुका रहे हैं और एसबीआई तथा एलआईसी जैसी सार्वजनिक संस्थानों को अडानी समुह में निवेश करने के लिए मजबूर कर रहे हैं। भाजपा सरकार की इस नीति ने गरीब और मध्यम वर्ग भारतीयों की करोड़ो की बचत को खतरे मेें डाल दिया है। आज भाजपा सरकार के राज में बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है, अराजकता फैली हुई है, प्रधानमंत्री जी लगातार केवल झूठे वादे करते आए है कि हर साल 2 करोड़ नौकरी देंगे और किसानों की आमदनी दुगनी करेंगे, लेकिन वो वादे आज तक केवल वादा ही रहें है। जब जब प्रधानमंत्री जी से भ्रष्टाचार के बारे में कोई सवाल किया जाता है तो वह चुप्पी साध लेते और हमेशा केवल भाजपा द्वारा किये गए झूठे वादो के बारे में लोगो के सामने गुण-गान करतें है। आज मोदी और अदानी की मिलीभगत से पीएसयू का पैसा, एलआईसी का पैसा, मापदण्डों पर खरे न उतर कर ओवर प्राइज के जरिए बैंकों से ऋण करवा कर देश की जनता की गाढ़ी कमाई को लूटा जा रहा है। राजधर्म को भूल कर धोखा धर्म अपनाया हुआ है। उन्होंने कहा कि दोनों की मिलीभगत से निवेशकों को भारी नुक़सान हो रहा है बड़े संस्थागत निवेशकों का भी घाटा है और एलआईसी जिसने लगभग अपना एक प्रतिशत निवेश अदानी समूह में किया है उसको भी नुक़सान है, इसके अलावा छोटे निवेशक और शेयर ट्रेडर भी हैं जिन्हें नुक़सान हुआ हो रहा है। गलत नितियों की वजह से आज देश आर्थिक संकट के कगार पर बैठा हुआ है अदानी प्रकरण की वजह से देश की नहीं पुरी दुनिया में देश साख पर बटटा लगा है। लेकिन भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए कांग्रेस पार्टी हमेशा कार्यत रहेगी। कांग्रसियों ने जानकारी देते हुए बताया कि इसको लेकर 6 से 10 मार्च के बीच राष्ट्रीयकृत बैंकों और एलआईसी के कार्यालयों के सामने ब्लॉक रोष प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा और 13 मार्च को चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर विशाल मार्च ‘‘चलो राजभवन’’ का आयोजन किया जाएगा।