जागरूकता और पूर्व की तैयारियों से जैविक आपदा पर काबू पाया जा सकता है- डॉ एमपी सिंह

जागरूकता और पूर्व की तैयारियों से जैविक आपदा पर काबू पाया जा सकता है- डॉ एमपी सिंह

20 फरवरी 2023 हरियाणा सरकार के दिशा निर्देशानुसार सीटीआर में आपदा मित्र का 12 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर चल रहा है जिसके 7 वे दिन चीफ वार्डन सिविल डिफेंस व विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन डॉ एमपी सिंह ने बायोलॉजिकल इमरजेंसी तथा कोरोना जैसी महामारी के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी
इस अवसर पर डॉ एमपी सिंह ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि मलेरिया, डेंगू ,चिकनगुनिया, चिकनपॉक्स, इनफ्लुएंजा, हैजा ,तपेदिक, एचआईवी एड्स आदि बीमारियों से बचा जा सकता है यदि हम अपने आस पड़ोस में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें तथा जल ना भरने दें शरीर को ढक कर रखें बाजारों में सड़क किनारे बिकने वाला नंगा उघरा खाद्य पदार्थ का सेवन ना करें हाइजीन का विशेष ध्यान रखें नियमित संतुलित आहार लें शुद्ध जल नींबू पानी शरबत शिकंजी आदि का सेवन करते रहे
इस अवसर पर डॉ एमपी सिंह ने स्वास्थ्य साइक्लोजिकल प्रभाव के बारे में तथा जल जनित बीमारियों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया और कहा कि अधिकतर बीमारियां गलत रहन-सहन व गलत खानपान तथा तनाव के कारण होती हैं इसलिए अपने आप को किसी ना किसी काम में व्यस्त रखना चाहिए और सकारात्मक लोगों से बात करते रहना चाहिए प्री प्लान के आधार पर अपनी दिनचर्या का निर्धारण करना चाहिए समय पर सोना चाहिए किसी की चुगली और निंदा नहीं करना चाहिए गलत तरीके से धन नहीं कमाना चाहिए उक्त सभी बातें किसी न किसी गंभीर बीमारी का कारण बनती है इस अवसर पर सीटीआर के इंचार्ज विभांशु व कोऑर्डिनेटर नेहा सोनी मुख्य रूप से उपस्थित रहे