योगेश कौशिक मुख्य लेखाधिकारी(पूर्व) वित्त विभाग हरियाणा को सनातन धर्म सभा द्वारा संचालित श्री तत्कालेश्वर शिव मंदिर मार्किट नंबर-5 एनआईटी फरीदाबाद में रिर्टनिंग अधिकारी नियुक्त

जिला रजिस्ट्रार ऑफ सोसाइटीज फरीदाबाद ने सनातन धर्म सभा द्वारा संचालित श्री तत्कालेश्वर शिव मंदिर मार्किट नंबर-5 एनआईटी फरीदाबाद के महासचिव बंसीलाल कुकरेजा द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए योगेश कौशिक मुख्य लेखाधिकारी(पूर्व) वित्त विभाग हरियाणा को सनातन धर्म सभा द्वारा संचालित श्री तत्कालेश्वर शिव मंदिर मार्किट नंबर-5 एनआईटी फरीदाबाद में रिर्टनिंग अधिकारी नियुक्त किया है। बंसीलाल कुकरेजा ने कहा कि स्टेट रजिस्ट्रार ऑफ सोसाइटीज का निर्णय स्वागत योगय है जिसका सभी को सम्मान करना चाहिए। उन्होनें कहा कि संस्थान के पदाधिकारियों ने 7/11/2021 एक एडहोक कमेटी बनाकर बिना रिर्टनिंग अधिकारी के चुनाव कराए जोकि गैरकानूनी थे। जिसके बाद उन्होनें याचिका लगाई थी कि गैरकानूनी तरीके से बनाई गई कार्यकारिणी भंग कर एक प्रशासक नियुक्त किया जाए जिसकी देखरेख में स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से दोबारा चुनाव कराए जाएं। बंसी लाल कुकरेजा ने बताया कि जिला रजिस्ट्रार ऑफ सोसाइटीज ने दोनो पक्षों को 18/1/2023 और 3/2/2023 को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया था। जिसमें उन्होनें अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि नई बॉडी गैरकानूनी तरीके से बनाई गई है जिसमें की एचआरआरएस एक्ट 2012 का पूरी तरह उलघंन किया गया है। दूसरे पक्ष के जवाब से जिला रजिस्ट्रार ऑफ सोसाइटीज हरियाणा संतुष्ट नहीं हुई जिसके बाद उन्होनें आदेश दिया गया कि 3 महीनें के अंदर एचआरआरएस एक्ट 2012 के तहत रिर्टनिंग अधिकारी योगेश कौशिक की देखरेख में चुनाव कराए जाएं और उसकी विडियोग्राफी भी अवश्य कराई जाए।