भगवान शिव के जीवन से प्रबंधन के तरीके सीखे -डॉ एमपी सिंह

भगवान शिव के जीवन से प्रबंधन के तरीके सीखे -डॉ एमपी सिंह

फरीदाबाद

18 फरवरी 2023 जिला उपायुक्त फरीदाबाद के दिशा निर्देशानुसार सीटीआर में आपदा मित्र का 12 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर चल रहा है जिसके छटे दिन चीफ वार्डन सिविल डिफेंस व विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन डॉ एमपी सिंह ने महाशिवरात्रि के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी को भगवान शिव के जीवन से सीख लेनी चाहिए और अपनी लाइफ का मैनेजमेंट करना चाहिए
डॉ एमपी सिंह ने कहा कि भगवान शिव ने अपनी बिखरी हुई जटाओं में गंगा के विकराल रूप को समाहित करके जूडी बना ली और गंगा को शांत रूप में परिवर्तित कर दिया हमें भी इस गुण को अपनाना चाहिए जब कोई भी क्रोधित व्यक्ति आप पर क्रोध करता है तो उसको शांत करने की क्षमता आप में होनी चाहिए भगवान शिव के मस्तक पर तीसरा नेत्र आपने देखा होगा जो दूरगामी परिस्थितियों को नियंत्रित करने के लिए तथा दूरगामी परिणामों पर अपनी नजर रखने के लिए होता है इसी प्रकार से विद्यार्थी को भी दूरगामी परिणामों पर नजर रखनी चाहिए और परिस्थितियों को अपने नियंत्रण में रखना चाहिए भगवान शिव अपने मस्तिष्क पर चंद्रमा को धारण किए हुए हैं चंद्रमा शीतलता का प्रतीक है आपको भी यह गुण अपने अंदर समाहित करना चाहिए और हमेशा शीतल रहना चाहिए ज्यादा आवेश में नहीं आना चाहिए
इस अवसर पर रिटायर्ड फायर ऑफिसर जगदीश ने अग्नि सुरक्षा के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए आग में फसे लोगों को निकालना सिखाया तथा अस्पताल तक पहुंचाने के तरीकों का पूर्वाभ्यास कराया इस अवसर पर ट्रेनिंग की कोऑर्डिनेटर नेहा सोनी मुख्य रूप से उपस्थित रही ।