प्राथमिक सहायता देकर आपातकालीन स्थितियों में बचाई जा सकती है जान : डॉ एमपी सिंह

प्राथमिक सहायता देकर आपातकालीन स्थितियों में बचाई जा सकती है जान डॉ एमपी सिंह

फरीदाबाद

15 फरवरी 2023 जिला उपायुक्त फरीदाबाद के दिशा निर्देशानुसार विस्तार केंद्र फरीदाबाद में आपदा मित्रों का 12 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर चल रहा है जिसके तीसरे दिन चीफ वार्डन सिविल डिफेंस व विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन डॉ एमपी सिंह ने सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि आपातकालीन स्थितियों में समय रहते यदि प्राथमिक सहायता दे दी जाती है तो आहट चोटिल पीड़ितों की जान बच जाती है इसलिए दुख को कम करने के लिए और जान को बचाने के लिए इंसानियत का पाठ पढ़ाते हुए प्राथमिक सहायता के सही तरीकों से अवगत कराया इस अवसर पर प्राथमिक सहायता के प्रशिक्षक दर्शन भाटिया ने सुनहरे नियम बेहोशी की पहचान घटना दुर्घटना में अंतर हड्डी टूट की पहचान और इलाज तथा सीपीआर देना सिखाया इस अवसर पर सीटीआर के इंचार्ज विभांशु ने सीटीआर में चलने वाली गतिविधियों के बारे में बताया और ट्रेनिंग की कोऑर्डिनेटर नेहा सोनी ने भी संबोधित किया