आपदा मित्रों ने शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और को रस्सीयों का प्रबंधन सीखा- डॉ एमपी सिंह।
14 फरवरी 2023 जिला उपायुक्त फरीदाबाद के दिशा निर्देशानुसार आपदा मित्रों के तीसरे समूह का प्रशिक्षण शिविर विस्तार केंद्र फरीदाबाद में चलाया जा रहा है जिसके दूसरे दिन चीफ वार्डन सिविल डिफेंस व विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन डॉ एमपी सिंह ने शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए सेशन की शुरुआत की तथा सिविल डिफेंस के बारे में विस्तार पूर्वक बताया और सिविल डिफेंस की 12 सेवाओं के बारे में बताते हुए कहा कि जागरूकता के द्वारा ही आपदाओं में कमी लाई जा सकती है इसलिए इस कार्य को सीख कर अन्य लोगों को सिखाना चाहिए इस अवसर पर डॉ एमपी सिंह ने पुलवामा अटैक के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे की जगह पर शहीदी दिवस मनाना चाहिए तथा शहीदों के संघर्षपूर्ण जीवन से सीख लेनी चाहिए तथा आने वाली पीढ़ी को उनके संघर्ष की कहानी सुनाने चाहिए ताकि अधिकतर युवा अपने चरित्र का निर्माण कर सकें और अपनी जिम्मेदारी को समझ सके इस अवसर पर सभी ने 2 मिनट का मौन धारण किया तथा स सभी प्रतिभागियों ने शपथ ली कि भविष्य में अग्निवीर बनकर देश की सेवा सुरक्षा में अपना अहम योगदान देंगे तथा देश की मजबूती और समृद्धि के लिए समर्पण भाव के साथ कार्य करेंगे इस अवसर पर होमगार्ड के जवान ने राशियों के द्वारा आपदाओं में राहत कार्य करना सिखाया और थांब नोट, किलो हिच, हाफ किलो हिच, रिफ नोट, आठ के आकार की नोट, चेयर नोट, सिंगल सीट बैंड, डबल सीट बैंड आदि को सिखा कर प्रतिभागियों से पूर्वाभ्यास कराया इस अवसर पर ट्रेनिंग की कोऑर्डिनेटर नेहा सोनी तथा सीटीआर के मैनेजर विभांशु मुख्य रूप से उपस्थित रहे
