रीडिंग प्रमोशन वीक – विद्यार्थियों की पाठन रुचियों को विकसित किया गया।

शिक्षा विभाग के आदेशानुसार गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराय ख्वाजा फरीदाबाद में प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में रीडिंग प्रमोशन वीक का आयोजन किया गया। बच्चों ने विभिन्न प्रकार की लाभदायक पुस्तकों को पढ़ा व पुस्तकालय से नई नई पुस्तकों की जानकारी ली। जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड अधिकारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के रीडिंग प्रमोशन के लिए लाभदायक हैं। शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों के कौशल को विकसित करने के लिए राजकीय विद्यालयों में रीडिंग प्रमोशन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसमें एक सप्ताह तक बच्चों से विभिन्न प्रकार से पठान कौशल को विकसित करने वाले कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे कहानी सुनाना, कहानी पढ़ना, चित्रकारी करना, पुस्तक पढ़ना, मंथन करना व विभिन्न प्रकार की अन्य गतिविधियों से बच्चों के कौशल विकास के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पढ़े भारत बढ़े भारत अभियान के अंतर्गत रीडिंग प्रमोशन सप्ताह मनाने की योजना बनाई गई है। इसमें स्कूलों में प्रतिदिन कार्यक्रम होगा और इसमें विद्यालय में पढ़ने वाले सभी कक्षाओं के छात्र छात्राएं कविता व कहानियां पढ़ और सुन रहे हैं। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने सभी अध्यापकों जसबीर भाटी, अजय गर्ग, राजेश, शालिनी, सोनिया का सुंदर संयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।